कहीं आपको तो नहीं Ear Infection? इन 5 संकेतों से की जा सकती है पहचान
कान के इंफेक्शन दो तरह के होते हैं. एक बैक्टीरियल और दूसरा वायरल...आपको पता लगना है कि आपके कान में कौन-सा हुआ है. इसके लिए यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है और बताए गए नुस्खे से राहत भी मिल सकती है.

Ear Infection: गर्मियों में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. हेल्थ से जुड़ी कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है, लेकिन कई बार गर्मी की वजह से कान में दर्द या खुजली होने लगती है. ध्यान ना देने पर भारीपन और सुनने की क्षमता इफेक्ट होने लगती है. अगर आपके भी कान में दर्द है या लगातार खुजली हो रही है तो इसे पहले साफ करें. अगर आराम नहीं मिलता है तो डॉक्टर से बात करें, लेकिन डॉक्टर के पास जाने से पहले इन संकेतों पर एक बार जरूर नजर डाल लें.
कान का इंफेक्शन बैक्टीरियल या वायरल है?
2 / 6कान के इंफेक्शन दो तरह के होते हैं. एक बैक्टीरियल और दूसरा वायरल...आपको पता लगता है कि आपके कान में कौन-सा हुआ है. एक्सपर्ट के मुताबिक, कान में गीलापन या बुलबुले होना संक्रमण का संकेत हो सकता है. बैक्टीरियल इंफेक्शन ज्यादा खतरनाक होता है. इसे भी पढ़ें- स्ट्रेस की वजह से बढ़ रहा BP? कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स और कहें अलविदा
कान में इंफेक्शन के लक्षण?
3 / 6खुजली होने के साथ-साथ अगर आपको कान में तेज दर्द, सुनने की क्षमता कम, पीला मैल निकलना या साथ में बुखार आ रहा है तो इसका मतलब है कि आपके कान में इंफेक्शन हो गया है. इससे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
कान के इंफेक्शन का इलाज कैसे करें?
4 / 6अगर आपके इंफेक्शन नॉर्मल है तो इसे आसानी से घर पर ठीक किया जा सकता है. लहसुन और अदरक का इस्तेमाल किया जा सकता है. आप इसका तेल या रस का कान में दर्द से आराम पाने के लिए कर सकते हैं.
कान में भारीपन महसूस हो तो क्या करें?
5 / 6बिना किसी कारण, अगर आपके कान में भारीपन महसूस होने लगा है तो आपको साइनस, सर्दी जुकाम या अंदरूनी हिस्से में सूजन के संकेत हो सकते हैं. इसे आप नजरअंदाज ना करें और डॉक्टर से एक बार जरूर बात करें.
कान के संक्रमण के लिए क्या गलत हो सकता है?
6 / 6कान में जरूरत से ज्यादा तेल डालना खतरनाक हो सकता है. अगर आप कॉटन बड्स से अपना कान बार-बार साफ कर रहे हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए. ये इंफेक्शन को ओर बढ़ा सकता है. इसे भी पढ़ें- न तमिलनाडु, न ही आंध्र प्रदेश, भारत में कहां है तरबूज का गढ़; UAE और मालदीव तक है डिमांड