हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान? रोज खाएं ये 1 चीज, मिल सकती है राहत

High BP Control: हाई ब्लड प्रेशर को कम करना चाहते हैं तो यहां जानिए क्या खाने पर कम हो सकती है दिक्कत. यहां जिस चीज का जिक्र किया जा रहा है वह सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देती है.

Beetroot for high bp control
1 / 11
Beetroot for high bp control

High Blood Pressure: वर्तमान में हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुका है. ऐसे अनेक लोग हैं जो हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत से परेशान हैं. लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि इस समस्या को हम नजरअंदाज नहीं कर सकते. लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दिल, किडनी और दिमाग पर असर डाल सकती है. BP की दिक्कत सिर्फ दवाइयां लेने से नहीं ठीक होती, इसके लिए अपने खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव करना भी बहुत जरूरी है. ऐसे में चुकंदर (Beetroot) कारगर साबित हो सकता है. इसमें मौजूद डाइटरी नाइट्रेट बॅाडी में नाइट्रिक ऑक्साइड बनने में मदद करता है जो ब्लड वैसल्स को रिलैक्स करने में मददगार होता है. ऐसे में यहां जानिए किस-किस तरह से चुकंदर हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है.

विज्ञापन

चुकंदर हाई ब्लड प्रेशर में क्यों फायदेमंद है

चुकंदर हाई ब्लड प्रेशर में क्यों फायदेमंद है2 / 11

चुकंदर में हाई नाइट्रेट पाया जाता है, जोकि हमारी बॅाडी के ब्लड फ्लो को बेहतर करने में मदद करता है. अगर बल्ड फ्लो सामान्य होगा तो इससे ब्लड प्रेशर को भी सामान्य रहने में मदद मिलेगी. इसलिए चुकंदर को डाइट में शामिल करने से आपकी लाइफस्टाइल हेल्दी हो सकता है.

विज्ञापन

चुकंदर में होता है फाइबर

चुकंदर में होता है फाइबर3 / 11

चुकंदर में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है. फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर करने में मदद करता है. इससे पेट काफी देर तक भरा हुआ लगता है जिसकी वजह से भूख कम लगती है और ओवरईटिंग भी कम होती है.

पोटैशियम भी होता है

पोटैशियम भी होता है 4 / 11

हमारी बॅाडी के लिए पोटैशियम बहुत ही जरूरी मिनरल है. पोटैशियम का काम हमारी बॅाडी में सोडियम के संतुलन को बनाए रखना है. बॅाडी में मौजूद सही मात्रा में सोडियम ब्लड प्रेशर को भी सामान्य रखता है.

विज्ञापन

फोलेट का भी है स्त्रोत

फोलेट का भी है स्त्रोत 5 / 11

चुकंदर में पाए जाने वाला फोलेट एक तरह का विटामिन ही है. फोलेट विटामिन बी9 ( Vitamin B9) में आता है. इसका काम है हमारी बॅाडी की नई सेल्स की बनने में मदद करना जिससे हमारी बॅाडी को सामान्य दिनभर के काम करने में मदद मिलती है.

आयरन से भरपूर चुकंदर

आयरन से भरपूर चुकंदर 6 / 11

आयरन बहुत ही जरूरी रोल निभाता है, इसकी जरूरत हमारी बॅाडी में हीमोग्लोबिन ( Haemoglobin) बनाने में होती है. हीमोग्लोबिन का काम शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाना होता है.

विज्ञापन

सलाद बनाकर खाएं

सलाद बनाकर खाएं 7 / 11

चुकंदर को धोकर छीलकर, पतले-पतले टुकड़ो में काटकर आप इसे अपने सलाद में शामिल कर सकते हैं. इसके साथ आप खीरा, प्याज, टमाटर भी ऐड कर सकते हैं.

जूस बनाकर पी सकते हैं

जूस बनाकर पी सकते हैं 8 / 11

एकदम ताजा चुकंदर का जूस भी पिया जा सकता है. इसका स्वाद और बढ़ाने के लिए आप इसमें गाजर, आंवला जैसी चीजें भी डाल सकते हैं. लेकिन इसमें चीनी न डालें.

विज्ञापन

उबालकर खाएं चुकंदर

उबालकर खाएं चुकंदर 9 / 11

चुकंदर को उबालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसमें नमक या नींबू मिलाकर खाया जा सकता है. ये उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जिन्हें कच्चा चुकंदर खाना नहीं पसंद.

रायता या सैंडविच में मिलाकर

रायता या सैंडविच में मिलाकर 10 / 11

जिन लोगों के लिए सेहत के साथ-साथ स्वाद भी बहुत मायने रखता है वो चुकंदर को दही में मिलाकर या फिर सैंडविच की फिलिंग में खा सकते हैं. इस तरीके से सेहत के साथ-साथ स्वाद भी बरकरार रहेगा.

विज्ञापन

चुकंदर कब खाना चाहिए

चुकंदर कब खाना चाहिए 11 / 11

चुकंदर खाने का सबसे अच्छा समय है सुबह नाश्ते के साथ. इसे दोपहर के खाने में सलाद के साथ भी खाया जा सकता है. कुछ लोग अपने वर्कआउट को और अच्छे से करने के लिए इसे वर्कआउट से पहले लेना भी पसंद करते हैं. चुकंदर हेल्दी डाइट का हिस्सा हो सकता है लेकिन ये दवा का विकल्प नहीं है. इसलिए सही एक्सरसाइज और खान-पान भी उतना ही जरूरी है. यह भी पढ़ें- आंखों में हो रही है चुभन, महसूस होता है भारीपन? ये 5 चीजें दूर कर देंगी दिक्कत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन