घी को पानी में डालकर पीने से क्या होगा? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें शरीर में होने वाले बदलाव

Ghee Water Benefits: घी हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है, ऐसे में अगर आप इसका सेवन पानी में डालकर करेंगे तो फायदे दोगुना बढ़ जाएंगे. 

Ghee Water Benefits
1 / 7
क्या है घी वाला पानी? Image Credit- Freepik

भारतीय घर में घी का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. हालांकि, ज्यादातर लोग रोटी या खाना बनाते वक्त घी का इस्तेमाल करते हैं. मगर क्या आपको पता है कि घी को पानी में डालकर पीना कुछ लोगों के लिए पाचन और ऊर्जा के लिहाज से फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, इसे किसी बीमारी का इलाज या वजन घटाने का जादुई तरीका नहीं माना जा सकता. डाइटिशियन सोनिया नारंग के मुताबिक, घी कई तरह से हमें फायदा दे सकता है, बस इसे सही तरह से इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

क्या है घी वाला पानी?

क्या है घी वाला पानी?2 / 7

घी वाला पानी आमतौर पर 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच देसी घी मिलाकर पिया जाता है. कुछ लोग इसे सुबह खाली पेट पीना पसंद करते हैं. बेहतर होगा कि आप खाली पेट ही पिएं. इसे भी पढ़ें- खर्राटे से होने वाली बीमारियां कौन सी हैं? एक्सपर्ट ने बताया कैसे रखें अपना ख्याल

विज्ञापन

पीरियड्स के दर्द में आराम 

पीरियड्स के दर्द में आराम  3 / 7

अगर आपके पेट में दर्द रहता है या पीरियड्स में दर्द परेशान करता है तो इसे पीना फायदेमंद साबित हो सकता है. आप इसे एक गिलास गुनगुने पानी में डालकर पी सकते हैं.

पाचन तंत्र को मिल सकता है फायदा

पाचन तंत्र को मिल सकता है फायदा 4 / 7

घी में हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं जो आंतों को फैट देने में मदद कर सकते हैं. इससे कुछ लोगों को कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

शरीर को एनर्जी मिलना 

शरीर को एनर्जी मिलना  5 / 7

घी हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत है. अगर लिमिट और कम मात्रा में इसका सेवन शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिल सकती है.

फैट में घुलने वाले विटामिन का स्रोत 

फैट में घुलने वाले विटामिन का स्रोत  6 / 7

घी में विटामिन ए और के जैसे फैट सॉल्युबल विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर के कई कामों को आराम बनाने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

किन लोगों को परहेज करना चाहिए?

किन लोगों को परहेज करना चाहिए? 7 / 7

घी और पानी का घोल हर किसी के लिए फायदेमंद हो, ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं है. अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल, दिल की बीमारी, फैटी लिवर से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें. इसे भी पढ़ें- क्या फैटी लिवर की बीमारी लाइफटाइम इफेक्ट करती है? एक्सपर्ट ने समझाया

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन