गले पर अचानक तिल होना नॉर्मल है? जानिए किन बीमारियों का देता है संकेत

Throat Mole: तिल होना बहुत ही आम माना जाता है, लेकिन अगर अचानक गले पर तिल नजर आए और दर्द करने लगे तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. कई बार तिल होना किसी बीमारी की ओर संकेत करता है, जिसकी पहचान वक्त पर करना जरूरी है.

Throat Mole Infection
1 / 8
Throat Mole Infection

Throat Mole Infection: शरीर पर तिल नजर आना आम है, लेकिन अगर तिल जन्मजात होता है. कई बार उम्र बढ़ने के साथ-साथ तिल की संख्या बढ़ जाती है. ऐसे में अगर गले पर अचानक नया तिल उभर आए या पुराने तिल का रंग, आकार या बनावट बदलने लगे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार यह सिर्फ स्किन में सामान्य बदलाव होता है, लेकिन कुछ मामलों में यह शरीर में चल रही बीमारियों या हार्मोनल बदलावों का संकेत भी हो सकता है. इसकी पहचान आपको वक्त पर करनी चाहिए.

विज्ञापन

क्यों निकलते हैं तिल?

क्यों निकलते हैं तिल?2 / 8

तिल तब बनते हैं जब स्किन में मेलानोसाइट्स नाम के पिगमेंट बनाने वाले सेल्स एक जगह इकट्ठा हो जाते हैं. ये भूरे, काले या स्किन कलर के हो सकते हैं. गले पर अचानक तिल निकलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें- हाथ सुन्न होने से लेकर दिखने की दिक्कत, ब्रेन स्ट्रोक आने से पहले दिख सकते हैं ये 5 लक्षण

विज्ञापन

हार्मोनल बदलाव होना

हार्मोनल बदलाव होना3 / 8

कई बार पीरियड्स, थायरॉयड हार्मोन असंतुलन की वजह से नए तिल उभर सकते हैं. ऐसा कई बार महिलाओं के साथ होता है. गले की स्किन पतली होने की वजह से यह बदलाव नजर आते है.

ज्यादा धूप में रहना

ज्यादा धूप में रहना4 / 8

अगर गर्दन और गले का हिस्सा लंबे समय तक धूप में रहता है तो सूरज की किरणें स्किन सेल्स को इफेक्ट करती हैं. इससे नए तिल होने लगते हैं और परेशानी पैदा होने लगती है.

विज्ञापन

डायबिटीज का संकेत

डायबिटीज का संकेत5 / 8

कुछ लोगों में गर्दन या गले के आसपास छोटे-छोटे स्किन टैग्स या गहरे तिल जैसे निशान इंसुलिन रेजिस्टेंस और डायबिटीज से जुड़े हो सकते हैं. खासकर अगर इसके साथ गर्दन काली पड़ रही हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

थायराइड की समस्या

थायराइड की समस्या6 / 8

थायरायड हार्मोन में गड़बड़ी होने पर त्वचा में कई बदलाव दिखाई देते हैं. अचानक तिल निकलना या स्किन पर असामान्य धब्बे बनना भी इसका संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

स्किन कैंसर का खतरा

स्किन कैंसर का खतरा7 / 8

अगर तिल तेजी से बड़ा हो रहा है, उसका रंग बदल रहा है, किनारे अनियमित हैं या उसमें खुजली-खून आने जैसी समस्या है तो यह स्किन कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है.

कौन से संकेत हैं खतरनाक?

कौन से संकेत हैं खतरनाक? 8 / 8

अगर तिल में ये बदलाव दिखें तो सावधान हो जाएं, क्योंकि तिल का आकार बढ़ना, रंग गहरा हो जाना या लगातार खुजली होना खतरनाक हो सकता है. अगर नया तिल कुछ ही हफ्तों में बड़ा हो जाए तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं. इसे भी पढ़ें- मैग्नीशियम की कमी से शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करने पर पड़ सकता है पछताना अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन