हेपेटाइटिस के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अपोलो के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताए 7 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Hepatitis Disease: हेपेटाइटिस जैसी बीमारी को लेकर अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर सुदीप खन्ना का कहना है कि इस दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 

know the symptoms of hypothesis 
1 / 8
हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना. Image Credit- Freepik

हेपेटाइटिस लिवर से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जिससे लिवर में सूजन आ जाती है. यह समस्या वायरल इंफेक्शन या दूसरी वजहों से हो सकती है. हेपेटाइटिस के अलग-अलग टाइप होते हैं, जिनमें हेपेटाइटिस A, B, C, D और E सबसे प्रमुढ़ हैं. WHO के मुताबिक नए हेपेटाइटिस B इंफेक्शन वाले ज्यादातर लोगों में शुरुआती दौर में लक्षण नहीं होते. वहीं अपोलो हॉस्पिटल के मुताबिक, हेपेटाइटिस B के कुछ मरीजों में शुरुआत में थकान, मतली, उल्टी, पेट दर्द, गहरे रंग का पेशाब और पीलिया जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं.

विज्ञापन

हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना

हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना2 / 8

अगर आराम करने के बावजूद शरीर में लगातार कमजोरी और थकान बनी रहती है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. वायरल हेपेटाइटिस में बहुत ज्यादा थकान महसूस होना आम लक्षणों में शामिल है. इसे भी पढ़ें- किडनी की छोटी और लंबी बीमारी क्या है? जानिए कैसे दिखते हैं Kidney Disease के लक्षण

विज्ञापन

भूख कम लगना

भूख कम लगना3 / 8

अचानक भूख कम हो जाना या खाना देखकर मन न करना भी हेपेटाइटिस का संकेत हो सकता है. अपोलो डॉक्टर के मुताबिक, हेपेटाइटिस बी में मतली और उल्टी जैसी परेशानी भी हो सकती है.

जी मिचलाना और उल्टी

जी मिचलाना और उल्टी4 / 8

बार-बार जी मिचलाना, मतली या उल्टी होना भी वायरल हेपेटाइटिस में देखा जा सकता है. वायरल हेपेटाइटिस में पेट में दर्द और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

पेट में दर्द होना

पेट में दर्द होना5 / 8

हेपेटाइटिस होने पर पेट में दर्द महसूस हो सकता है. खासकर लिवर के आसपास यानी पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में परेशानी महसूस हो सकती है. हेपेटाइटिस B के शुरुआती लक्षणों में अब्डॉमिनल पेन को शामिल करते हैं.

पेशाब का रंग गहरा होना

पेशाब का रंग गहरा होना6 / 8

अगर पेशाब का रंग अचानक नॉर्मल से काफी गहरा नजर आने लगे तो इसे भी नजरअंदाज न करें. डार्क यूरिन हेपेटाइटिस के लक्षणों में शामिल है. यह लक्षण कई बार पीलिया के साथ दिखाई दे सकता है.

विज्ञापन

आंखों और स्किन का पीला पड़ना

आंखों और स्किन का पीला पड़ना7 / 8

आंखों की सफेदी या स्किन का पीला पड़ना पीलिया कहलाता है. हेपेटाइटिस B में यह लक्षणों में से एक हो सकता है. इसके साथ पेशाब का रंग भी गहरा हो सकता है.

बुखार और जोड़ों में दर्द होना 

बुखार और जोड़ों में दर्द होना 8 / 8

कुछ लोगों में हेपेटाइटिस के दौरान बुखार और जोड़ों में दर्द भी हो सकता है. CDC के अनुसार, वायरल हेपेटाइटिस के लक्षणों में फीवर और जॉइन पेन भी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें- आपको भी नहीं लगती दिनभर भूख? स्वामी रामदेव के बताए इस आयुर्वेदिक उपाय से जल्दी मिल सकती है राहत अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. Source- Apollo, WHO 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन