सावधान! यह एक गलती बना सकती है बवासीर का शिकार, स्टडी ने बताया 46% तक बढ़ता है हेमोरॉइड्स का रिस्क

Hemorrhoids Causes: रोजमर्रा की यह एक गलती हेमोरॉइड्स यानी बवासीर की वजह बन सकती है. ऐसे में बवासीर से बचने के लिए इस गलती को छोड़ना जरूरी है.

Bawasir Ke Karan
1 / 7
Bawasir Ke Karan

Piles Causes: दुनियाभर में एक नया संकट मंडराने लगा है, यह संकट है बवासीर का बढ़ता खतरा. बवासीर एक ऐसी दिक्कत है जो मलद्वार पर या मलाशय में होने वाले हेमोरॉइड्स (Hemorrhoids) के कारण होती है. इसमें मलत्याग करते हुए व्यक्ति को दर्द होता है, खून निकलने लगता है और गहरे कट लग जाते हैं जिन्हें ठीक करने के लिए दवा के साथ ही सर्जरी की जरूरत भी पड़ सकती है. लेकिन, क्या आप जानते हैं रोजमर्रा में की जाने वाली आपकी एक गलती आपको बवासीर (Bawasir) का शिकार बना सकती है. आजकल बच्चे भी इसी एक गलती के चलते हेमोरॉइड्स से दोचार हो रहे हैं. यह गलती है बाथरूम में फोन लेकर बैठना. स्टडी के अनुसार, इससे 46% क हेमोरॉइड्स का रिस्क बढ़ जाता है.

विज्ञापन

स्टडी में हुआ खुलासा

स्टडी में हुआ खुलासा 2 / 7

बेथ इज़राइल डिकॉनेस मेडिकल सेंटर (BIDMC) की स्टडी ने पाया कि टॉयलेट सीट पर बैठकर फोन चलाना हेमोरॉइड्स के खतरे को 46% तक बढ़ाने से जुड़ा हुआ है.

विज्ञापन

टॉयलेट सीट पर देरी से बैठना है दिक्कत

टॉयलेट सीट पर देरी से बैठना है दिक्कत 3 / 7

टॉयलेट सीट पर बैठकर फोन चलाने वाले लोग आमतौर पर 5 मिनट से ज्यादा मलत्याग करते हुए बैठे रह जाते हैं, जबकि जो लोग फोन का इस्तेमाल बाथरूम में नहीं करते हैं वे 5 मिनट से पहले फ्रेश हो जाते हैं.

फोन चलाने से कैसे हो सकता है बवासीर

फोन चलाने से कैसे हो सकता है बवासीर 4 / 7

टॉयलेट सीट पर फोन चलाते हुए व्यक्ति अक्सर ही जरूरत से ज्यादा देर बैठा रहता है. उसका ध्यान पूरी तरह फोन पर होता है. इससे रेक्टल एरिया की नसों पर दबाव बढ़ता है. इससे हेमोरॉइड्स का रिस्क बढ़ता है और जिन्हें पहले बवासीर हुई है उनकी दिक्कत बढ़ जाती है.

विज्ञापन

कब्ज भी है बड़ी वजह

कब्ज भी है बड़ी वजह5 / 7

हेमोरॉइड्स होने की एक बड़ी वजह कब्ज भी है. कब्ज में व्यक्ति को मलत्याग करने में दिक्कत होती है जिसके कारण व्यक्ति को पेट साफ हो इसके लिए देर टॉयलेट में बैठे रहना पड़ सकता है.

कभी ना करें यह गलती

कभी ना करें यह गलती 6 / 7

टॉयलेट सीट पर कभी भी मोबाइल ना चलाएं. कोशिश करें कि आप 5 मिनट से ज्यादा टॉयलेट सीट पर ना बैठे रहें. इसके अलावा, कब्ज ना हो इसके लिए पानी और फाइबर का ज्यादा सेवन करें. रोजाना थोड़ी बहुत एक्सरसाइज करने से भी फायदा मिलता है.

विज्ञापन

बच्चों को समझाना है जरूरी

बच्चों को समझाना है जरूरी 7 / 7

किशोरावस्था में अक्सर ही बच्चे मोबाइल में फोन लेकर जाने की आदत डाल लेते हैं. ऐसे में बच्चों को कम उम्र से ही बिना फोन के टॉयलेट में भेजें. फोन की यह आदत बवासीर की वजह बने उससे पहली ही इस आदत को छुड़ाना जरूरी है. यह भी पढ़ें -

इस पोषक तत्व की कमी से कभी नहीं घटेगा हाई ब्लड प्रेशर, डॉक्टर ने बताया क्या खाने पर बीपी होगा कम

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन