पैरों में बार-बार ऐंठन, सुन्नपन या जलन को न करें नजरअंदाज, एक्सपर्ट ने बताया वजह और राहत के उपाय

क्या आप भी पैरों में बार-बार होने वाली ऐंठन, जलन, सुन्नपन्न आदि समस्याओं से परेशान रहते हैं? आइए आपको बताते हैं इन समस्याओं के लेकर मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने क्या बताया.

cramps numbness or a burning
1 / 9
बार-बार पैरों के सुन्न, जलन के पीछे क्या है कारण? (Image: FreePik)

अक्सर लोगों को समस्या रहती है कि उनके पैरों में ऐंठन, जलन, चींटी चलना, झुनझुनी जैसा कई बार महसूस होने लगता है, जो कभी-कभार हो तो इतना परेशान नहीं करती, लेकिन जब यह समस्या बार-बार होने लगती है, तो कहीं न कहीं तनाव या डर की स्थिति बनने लगती है.  

विज्ञापन

बीमारी का डर सताने लगता है

बीमारी का डर सताने लगता है2 / 9

बार-बार जब यह समस्या होने लगती है, तो अक्सर लोगों को लगता है कि शरीर में किसी तरह की बीमारी पैदा हो रही है, जो आगे चलकर बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है. इस समस्या को लेकर न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर इस समस्या के कारण और उपाय बताएं हैं.

विज्ञापन

क्या बताया न्यूट्रिशनिस्ट ने?

क्या बताया न्यूट्रिशनिस्ट ने?3 / 9

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह अपनी पोस्ट में बताती है कि कभी-कभार पैरों का सुन्न पड़ जाना या चींटी चलने जैसा महसूस होना एक आम समस्या हो सकती है, लेकिन अगर ये बार-बार हो, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. उनके अनुसार, इस तरह की समस्या के पीछे शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकते हैं.

चींटी चलना या बार-बार झुनझुनी जैसा महसूस होना

चींटी चलना या बार-बार झुनझुनी जैसा महसूस होना4 / 9

पैरों पर चींटी चलना या बार-बार झुनझुनी या सुन्न जैसा महसूस होने के पीछे श्वेता शाह शरीर में मैग्नीशियम की कमी को कारण बताती हैं. इस परेशानी से राहत पाने के लिए वह पोस्ट में बताती हैं कि, डाइट में कद्दू के बीज, बादाम, पालक, काजू और डार्क चॉकलेट आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

पैरों में ऐंठन

पैरों में ऐंठन5 / 9

अगर आपको पैरों में बार-बार ऐंठन की समस्या से परेशान होना पड़ता है, तो इसके पीछे पोटैशियम की कमी कारण हो सकती है. श्वेता के अनुसार, पोटेशियम की कमी के कारण इस तरह की समस्या व्यक्ति को परेशान करने लगती है, जिससे राहत पाया जा सकता है. उनके अनुसार, केला, नारियल पानी, शकरकंद और एवोकाडो जैसी चीजों को डाइट में शामिल करें.

तलवों में जलन महसूस होना

तलवों में जलन महसूस होना6 / 9

श्वेता शाह के अनुसार, अगर आपको तलवों में जलन महसूस होता है, तो इसके पीछे शरीर में विटामिन बी12 (Vitamin B12) की कमी कारण हो सकती है. इस समस्या को दूर करने के लिए डाइट में दूध, दही, पनीर, अंडा और मछली का शामिल करें.

विज्ञापन

एड़ी में दर्द की समस्या

एड़ी में दर्द की समस्या7 / 9

कई लोगों को हल्का सा चलने या बैठे-बैठे भी एड़ी में दर्द होने लगता है, यह समस्या काफी परेशान कर सकती है. श्वेता शाह द्वारा शेयर पोस्ट के अनुसार, इस समस्या के पीछे विटामिन डी (Vitamin D) की शरीर में कमी कारण हो सकती है. इस कमी को पूरी करने के लिए आपको डाइट में रोजाना सुबह थोड़ी धूप लें, फोर्टिफाइड फूड्स खाएं. इसके बाद भी आराम नहीं मिले, तो एक्सपर्ट की सलाह से सप्लीमेंट्स ले सकते हैं.

पैरों और टखनों में सूजन

पैरों और टखनों में सूजन8 / 9

कई लोगों के पैरों और टखनों में सूजन आने लगती है, जो अगर अचानक से हो जाए; तो डर की स्थिति पैदा कर देती है. श्वेता शाह के अनुसार, इस समस्या के पीछे शरीर में विटामिन बी1 (थायामिन) कि कमी कारण हो सकती है. इस कमी को पूरी करने के लिए साबुत अनाज, फलियां, सूरजमुखी के बीज खाएं.

विज्ञापन

पैर का हमेशा ठंडा रहना

पैर का हमेशा ठंडा रहना9 / 9

अगर आपके पैर हर वक्त ठंडे रहते है, तो इसके पीछे शरीर में आयरन की कमी कारण हो सकते हैं. इस परेशानी से राहत पाने के लिए श्वेता शाह बताते हैं कि,  पालक, तिल, खजूर, गुड़ और दाल को डाइट में शामिल करें. (Images: Pexels) Source Link यह भी पढ़ें: पैरों के तलवों में जलन क्यों रहती है? यह पेरिफेरल न्यूरोपेथी का लक्षण तो नहीं, यहां जानिए अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन