डायबिटीज के मरीज को सुबह टहलना चाहिए या शाम के समय? डॉक्टर ने बताया वॉक करने का बेस्ट टाइम

Walking In Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत अच्छी रखने के लिए और ब्लड शुगर लेवल सामान्य रखने के लिए वॉक करना जरूरी होता है. यहां जानिए डॉक्टर के अनुसार वॉक करने का बेस्ट टाइम क्या है.

Diabetes me kab walk karein
1 / 7
Diabetes me kab walk karein

Best Time To Walk In Diabetes: सेहत को दुरुस्त रखने के वॉक करने की सलाह दी जाती है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए वॉक करना आम लोगों से कई ज्यादा जरूरी है क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में करने में मदद मिलती है. इसी बारे में बताते हुए पल्मोनोलॉजिस्ट Dr. SZ Jafrey ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि डायबिटीज के मरीजों (Diabetes Patients) के लिए वॉक करना कितना जरूरी है और डायबिटीज में वॉक करने का सही समय क्या है.

विज्ञापन

किस समय टहलना चाहिए

किस समय टहलना चाहिए 2 / 7

डॉक्टर का कहना है कि लोग अपनी सेहत अच्छी रखने के लिए सुबह के समय घूमने जाते हैं, टहलते हैं, लेकिन डायबिटीज के मरीज के लिए सुबह के बजाय शाम के समय टहलना ज्यादा फायदेमंद है.

विज्ञापन

रात के समय हैवी मील

रात के समय हैवी मील 3 / 7

भारत में लोग अपने दिन का सबसे हैवी मील यानी सबसे भारी या सबसे ज्यादा खाना रात के समय ही खाते हैं. सुबह या दोपहर में रात के मुकाबले कम खाना खाया जाता है. ऐसे में सबसे ज्यादा शुगर रात के समय बढ़ती है.

कभी ना करें यह गलती

कभी ना करें यह गलती 4 / 7

खाना खाने के बाद सीधे जाकर सो जाना डायबिटीज के मरीजों की सबसे बड़ी गलती साबित होती है. सो जाने पर खाना खाने के बाद बढ़ी हुई शुगर कम नहीं होती है.

विज्ञापन

खाना खाने के कितनी देर बाद वॉक करें

खाना खाने के कितनी देर बाद वॉक करें 5 / 7

डॉक्टर की सलाह है कि खाना खाने के बाद आपको आधा घंटे रुककर फिर वॉक करना चाहिए. कुछ देर वॉक करने पर आपका ब्लड शुगर लेवल सामान्य रहने लगेगा.

कितने कदम चलना चाहिए

कितने कदम चलना चाहिए 6 / 7

शुगर के मरीजों के लिए सबसे अच्छा है 10 हजार कदम चलना. आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपको ना ज्यादा धीरे चलना है और ना ही ज्यादा तेज. बीच की स्पीड में ही चलें.

विज्ञापन

वॉक करने के क्या फायदे होते हैं

वॉक करने के क्या फायदे होते हैं 7 / 7

वॉक करने पर ना सिर्फ ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है बल्कि इससे वजन कम होने में भी मदद मिलती है. वॉकिंग से शरीर का ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है और बैलेंस होने से लेकर दिल की सेहत अच्छी रहने तक में असर दिखता है. यह भी पढ़ें - अश्वगंधा के पत्तों पर FSSAI ने लगाया बैन, दवा या खानपान में सिर्फ एक हिस्से का हो सकेगा इस्तेमाल अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन