फ्लश करने से पहले देखें स्टूल का कलर, डॉक्टर ने बताया कब हो जाना चाहिए सतर्क
Stool Color: मल का रंग आपके पाचन तंत्र ही नहीं बल्कि शरीर के पूरे स्वास्थ्य के बारे में बता सकता है. कुछ रंग सामान्य होते हैं तो कुछ किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए मल का कौन सा रंग किस समस्या का संकेत देता है.

Stool Color Meaning: शरीर में किसी तरह की गड़बड़ी हो या कहें सेहत बिगड़ रही हो तो इसका संकेत पेशाब और मल (Stool) भी देने लगते हैं. मल पर ध्यान दिया जाए तो सेहत का पता लगया जा सकता है. यही कहना है फिजीशियन डॉ. अचिन मेहरा का. डॉ. मेहरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि कैसे स्टूल यानी मल के रंग से सेहत का अंदरूनी हाल पता लगाया जा सकता है. ऐसे में फ्रेश होने के बाद फ्लश करने से पहले अपने स्टूल को देखें और रंगत से पहचानें की सेहत से जुड़ी कोई दिक्कत तो नहीं हो गई है.
ब्राउन स्टूल
2 / 7ब्राउन रंग के मल का मतलब है कि आपका पाचन अच्छा है और बाइल फ्लो ठीक तरह से काम कर रहा है. इस रंग का मल सामान्य कहा जाता है.
हरे रंग का स्टूल
3 / 7अगर आप हरे रंग की सब्जियां या अन्य फूड्स ज्यादा खाते हैं तो खाना आंतों में बेहद तेजी से जाता है तो इससे मल का रंग हरा नजर आ सकता है.
लाल रंग का स्टूल
4 / 7चुकंदर खाने पर मल लाल रंग का नजर आ सकता है. लेकिन, आपने चुकंदर नहीं खाया है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
पीला मल
5 / 7पीले रंग का चिपचिपा और बदबू वाला मल आने का मतलब यह हो सकता है कि शरीर में फैट का एब्जॉर्प्शन ठीक तरह से नहीं हो रहा है. यह पैनक्रियाज या सिलियाक डिजीज से जुड़ी दिक्कत हो सकती है.
सफेद मल
6 / 7सफेद या मिट्टी के रंग का मल नजर आना नॉर्मल नहीं है. ऐसा होने पर डॉक्टर से संपर्क करने में देरी ना करें.
काला मल
7 / 7काले रंग का मल आयरन की कमी से नजर आ सकता है. लेकिन, काले रंग का मल आए तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें. यह भी पढ़ें - डायबिटीज के मरीज को सुबह टहलना चाहिए या शाम के समय? डॉक्टर ने बताया वॉक करने का बेस्ट टाइम अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.