क्या बिल्ली को छूते ही हाथ में लग जाते हैं कीड़े? सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान

Billi Ko Chhune Se Kya Hoga: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चीज काफी वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि पालतू जानवर को प्यार करने से हाथों पर ढेर सारे कीड़े लग जाते हैं, इसलिए उससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए. इस दावे में कितनी सच्चाई है. 

cat hand microscope
1 / 6
क्या बिल्ली को छूते ही हाथ में लग जाते हैं कीड़े?

Can Touching a Cat Give You Germs: बिल्ली एक ऐसा जानवर है जिसे सबसे ज्यादा घरों में पाला जाता है. कई लोगों की आदत होती है एक ही घर में ढेर सारी बिल्लियां पालने की, लेकिन दावा किया जा रहा है कि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बिल्ली को छूते ही हाथ में कीड़े या कीटाणु लग जाते हैं, इसलिए उससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए. हालांकि, इसके पीछे की क्या सच्चाई है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

क्या बिल्ली को छूने से हाथ में कीड़े लग जाते हैं?

क्या बिल्ली को छूने से हाथ में कीड़े लग जाते हैं?2 / 6

ऐसा सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है.  हालांकि, किसी भी जानवर की तरह बिल्लियां भी कभी-कभी बैक्टीरिया, फंगस या कुछ परजीवी अपने शरीर पर ले जा सकती हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि हर बार उन्हें छूने से संक्रमण हो जाएगा. इसे भी पढ़ें- BP, हार्ट और डायबिटीज समेत 39 दवाओं के रेट फिक्स, सरकार ने जारी की नई कीमतों की लिस्ट

विज्ञापन

बिल्ली में फंगल इंफेक्शन होना

बिल्ली में फंगल इंफेक्शन होना 3 / 6

कुछ बिल्लियों में रिंगवर्म नाम का फंगल इंफेक्शन हो सकता है, जो इंसानों में भी फैल सकता है. ऐसी स्थिति में बिल्ली के फर या संक्रमित हिस्से के संपर्क से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.

डी-वॉर्मिंग ना होना

डी-वॉर्मिंग ना होना  4 / 6

अगर बिल्ली की नियमित सफाई या डी-वॉर्मिंग नहीं हुई है तो उसमें पिस्सू या अन्य बाहरी परजीवी हो सकते हैं. हालांकि, ये सीधे हाथ में कीड़े नहीं चिपका देते, लेकिन इनके संपर्क से त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

विज्ञापन

बिल्ली के मल के संपर्क में आना

बिल्ली के मल के संपर्क में आना 5 / 6

बिल्ली के मल में कुछ परजीवी मौजूद हो सकते हैं. इसलिए लिटर बॉक्स साफ करने के बाद हमेशा साबुन और पानी से हाथ धोना चाहिए. वरना आपको इंफेक्शन हो सकता है.

बिल्ली को छूने के बाद क्या करें?

बिल्ली को छूने के बाद क्या करें? 6 / 6

बिल्ली को सहलाने या खेलने के बाद साबुन और पानी से हाथ धो लें. अगर आप खाना खाने जा रहे हैं तो हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें. बाकी चोट लगी है तो बिल्ली को छूने से बचें. इसे भी पढ़ें- अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया खुद ही घटने लगेगा LDL

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन