22 साल की उम्र में हुआ फैटी लिवर क्या पूरी जिंदगी रहता है? डॉक्टर ने दिया जवाब, बताया Fatty Liver रिवर्स होगा या नहीं
Fatty Liver: फैटी लिवर की दिक्कत अगर कम उम्र में होती है तो यह दिक्कत पूरी तरह ठीक हो सकती है या नहीं? इस सवाल का जवाब दे रही हैं डॉक्टर. आप भी जानिए डॉक्टर का क्या कहना है.

Fatty Liver Reverse: लिवर पर एक्सेस फैटी सेल्स जमने को फैटी लिवर की दिक्कत कहते हैं. फैटी लिवर का अगर समय रहते इलाज ना किया जाए तो यह लिवर सिरोसिस, फाइब्रोसिस या लिवर कैंसर की वजह भी बन सकता है. वहीं, फैटी लिवर के कारण लिवर डैमेज होने लगता है सो अलग. ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि कम उम्र में अगर फैटी लिवर हो जाए तो यह ठीक होता है या नहीं. इसका जवाब दे रही हैं डॉ. तरंग जैन अरोड़ा. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि 22 साल की उम्र में हुए फैटी लिवर को रिवर्स कर सकते हैं या नहीं.
फैटी लिवर रिवर्स होगा या नहीं
2 / 7डॉक्टर का कहना है कि फैटी लिवर को शुरुआत में ही पहचान लिया जाए तो इसे रिवर्स किया जा सकता है, यानी फैटी लिवर की पहचान समय रहते कर ली जाए तो इससे छुटकारा मिल सकता है.
मिठाई से करें परहेज
3 / 7अगर अपने डेली रूटीन पर ध्यान दिया जाए तो फैटी लिवर को रिवर्स करने की कोशिश की जा सकती है. डॉक्टर कहती हैं कि सबसे पहले मिठाइयां खाने से परहेज करें.
मूवमेंट है जरूरी
4 / 7मूवमेंट को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लीजिए. कम से कम एक घंटे रोजाना एक्सरसाइज या किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करने पर फायदा मिलता है.
प्रोटीन को बनाएं खानपान का हिस्सा
5 / 7अगर आपका वजन 60 किलोग्राम है तो रोजाना कम से कम 60 ग्राम तक प्रोटीन खाने की कोशिश करें. अगर किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत है तो डॉक्टर की सलाह लें.
फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण कैसे दिखते हैं
6 / 7फैटी लिवर की शुरुआत में त्वचा पर खुजली होने लगती है, यूरिन का रंग बदल जाता है, त्वचा पीली नजर आ सकती है और पेट में दर्द या सूजन दिख सकती है.
इन बातों का रखें ध्यान
7 / 7कई बार फैटी लिवर के लक्षण आम दिक्कतों जैसे ही लगते हैं, जैसे शरीर में हमेशा थकान रहना या पेट में भारीपन महसूस होना. ये दिक्कतें लंबे समय तक बनी रहें तो इग्नोर ना करें. यह भी पढ़ें – रातभर में क्यों बढ़ जाता है कंधे का दर्द, डॉक्टर ने बताया यह किस दिक्कत का है संकेत, कब कराएं जांच