पेट पर नजर आ रहे हैं अजीब निशान? कहीं लिवर की बीमारी का संकेत तो नहीं, जानें एक्सपर्ट की राय

Liver Disease: पेट पर दिखने वाले अजीब निशान हमेशा लिवर की बीमारी का संकेत नहीं होते, लेकिन अगर पेट में सूजन, लगातार थकान या दर्द है तो इसे नजरअंदाज न करें. सही वक्त पर टेस्ट कराएं और लिवर को हेल्दी रखने के लिए टिप्स को फॉलो करें.  

Liver Disease

निशान लिवर की बीमारी का संकेत हो सकते हैं?

Liver Healthy Tips: अक्सर लोग पेट पर दिखने वाले छोटे-छोटे निशानों, लाल धब्बों या नसों को नॉर्मल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि, कुछ मामलों में स्किन पर दिखने वाले ऐसे बदलाव शरीर के अंदर चल रही किसी हेल्थ का संकेत भी हो सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि लिवर की कुछ बीमारियों में स्किन पर बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, सिर्फ पेट पर निशान दिखने का मतलब यह नहीं है कि आपको लिवर की बीमारी है. अगर आपको पेट की तरफ ये लक्षण नजर आ रहे हैं तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और लिवर का ध्यान रखें. 

विज्ञापन

क्या पेट पर दिखने वाले निशान लिवर की बीमारी का संकेत हो सकते हैं?

अगर लिवर लंबे समय से ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है तो बॉडी में कुछ ऐसे बदलाव दिख सकते हैं जिनका असर स्किन पर भी नजर आता है. कुछ लोगों में पेट पर मकड़ी के जाले जैसी लाल नसें, नसों का ज्यादा उभरना देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

लिवर खराब होने पर कौन से लक्षण दिख सकते हैं?

पेट के दाहिने तरफ दर्द होना

लिवर में सूजन या दूसरी समस्या होने की वजह से दाईं तरफ दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है. अगर आपके पेट के दाहिने तरफ दर्द हो रहा है और यह ठीक होने के बजाय लगातार बढ़ रहा है तो एक बार एक्सपर्ट से बात करें.

विज्ञापन

पेट में ब्लोटिंग होना  

गैस के अलावा लिवर की खराबी से भी पेट में ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है या पेट में पानी जमा होने की वजह से भी पेट फूला हुआ लग सकता है. हालांकि, यह नॉर्मल होता है और फिर बाद में बढ़ने लगता है.  

पेट पर लाल मकड़ी जैसे निशान दिखना  

इन्हें स्पाइडर एंजियोमा कहा जाता है. ये लिवर की बीमारी में दिखाई दे सकते हैं, हालांकि, ऐसा कई वजहों से भी हो सकते हैं. अगर आपको ऐसा निशान पेट में नजर आएं तो बिल्कुल भी इसे नजरअंदाज न करें. 

विज्ञापन

पेट पर उभरी हुई नाड़ी दिखना

पेट की ऊपरी हिस्से पर नसें उभरना पोर्टल हाइपरटेंशन का संकेत हो सकता है, जिससे लिवर के जरिए ब्लड फ्लो में रुकावट आ जाती है. ऐसे में अगर आपको ऐसा कुछ नजर आ रहे हैं तो एक बार एक्सपर्ट से बात करें.  

पेट में पानी भरना 

इसे असाइटिस कहा जाता है और यह अक्सर एडवांस्ड लिवर डिजीज का संकेत होता है. अगर आपके पेट में लगातार पानी भर रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और बढ़ता पानी की जांच कराएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ