Hemoglobin: हीमोग्लोबिन कम है तो पिएं ये 5 जूस, स्वाद के साथ सेहत का भी रख सकते हैं ख्याल
Hemoglobin Level Increase: हीमोग्लोबिन कम होने पर सिर्फ जूस पर डिपेंडेंट रहना काफी नहीं है. इसके अलावा, डाइट में पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां भी शामिल करनी होगी. बाकी डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके के बताए जूस आपको डाइट में जरूरत शामिल करने चाहिए.

चुकंदर का जूस
2 / 6चुकंदर को अक्सर खून बढ़ाने वाली डाइट से जोड़ा जाता है. इसमें फोलेट और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं. आप चुकंदर को गाजर या सेब के साथ मिलाकर जूस तैयार कर सकते हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ डाइट में सब्जियों और फलों को शामिल करने का एक तरीका है. इसे भी पढ़ें- कंधे में हल्का दर्द कहीं हार्ट अटैक का अलार्म तो नहीं? जानिए कब गैस या जकड़न समझकर छोड़ना पड़ सकता है भारी
अनार का जूस
3 / 6अनार में फोलेट और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. इसका जूस भी डाइट में शामिल किया जा सकता है. हालांकि, यह मानना सही नहीं है कि अनार सीधे तौर पर शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ा देता है. अगर आयरन की कमी है तो आयरन से भरपूर चीजें को डाइट में शामिल करें.
आंवले और तिल का जूस
4 / 6आंवला विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है. विटामिन सी पौधों से मिलने वाले आयरन के अवशोषण में मदद करता है. इसलिए आंवले का जूस आयरन से भरपूर खाने के साथ लिया जा सकता है.
टमाटर का जूस
5 / 6टमाटर में विटामिन सी मौजूद होता है. अगर आपकी डाइट में दाल, चना, राजमा, हरी पत्तेदार सब्जियां या दूसरी प्लांट-बेस्ड आयरन स्रोत शामिल हैं तो उनके साथ विटामिन सी युक्त फल या जूस लेना आयरन के साथ मिल जाता है और शरीर में खून की कमी दूर करता है.
पालक का जूस
6 / 6गाजर और चुकंदर को मिलाकर बनाया गया जूस स्वादिष्ट और पौष्टिक हो सकता है. इसमें कई विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं. हालांकि, इसे हीमोग्लोबिन बढ़ाने की दवा नहीं समझना चाहिए. बैलेंस डाइट के साथ इसे लिया जा सकता है. इसे भी पढ़ें- ये गलती बना सकती है आपको वक्त से पहले बूढ़ा, जानिए कितने घंटे सोना है जरूरी



















