घुटने में दर्द होता है तो जरूर करें ये 3 एक्सरसाइज, हड्डियों के डॉक्टर ने कहा 5 से 10 मिनट ही काफी होंगे

Knee Pain: अगर आप भी घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं तो डॉक्टर की बताई एक्सरसाइज कर सकते हैं. इस एक्सरसाइज से घुटनों की तकलीफ कम होने लगती है और आराम मिलता है.

Knee pain exercise
1 / 7
Knee pain exercise

Knee Pain Exercise: आजकल कम उम्र में भी लोगों को घुटने का दर्द सताने लगा है. इस दर्द से अगर समय रहते राहत ना पाई जाए तो आगे चलकर सीढ़ियां चढ़ना तक मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यहां घुटनों की सही तरह से देखरेख करना जरूरी होता है. इसी बारे में बताते हुए ओर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मौलिक जावेरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किस तरह घुटनों के दर्द में एक्सरसाइज करना फायदेमंद है. डॉक्टर ने ऐसी 3 एक्सरसाइज शेयर की हैं जो घुटनों के दर्द को दूर कर सकती हैं.

विज्ञापन

घुटनों में दर्द क्यों होता है

घुटनों में दर्द क्यों होता है 2 / 7

ज्यादातर लोगों को लगता है कि उम्र बढ़ने के कारण ही घुटनों में दर्द होता है, लेकिन ऐसा नहीं है. अगर मसल्स कमजोर हो जाएं और घुटनों का सही तरह से ख्याल ना रखा जाए तो घुटने में दिक्कत आने लगती है. जबतक दर्द उभरता है तबतक कई हद तक घुटने डैमेज हो गए होते हैं. ऐसे में एक्सरसाइज से घुटने का दर्द ठीक हो सकता है.

विज्ञापन

पहली एक्सरसाइज

पहली एक्सरसाइज 3 / 7

यह एक्सरसाइज क्याड्रिसेप मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए है. इसके लिए पीठ के बल लेट जाएं. अब पंजों को पहले अपनी ओर खींचें और घुटने को नीचे की तरफ दबाएं. इसे 5 सेकंड के लिए होल्ड करें और फिर सामान्य हो जाएं. इसे 20 से 30 बार करें.

दूसरी एक्सरसाइज

दूसरी एक्सरसाइज 4 / 7

दूसरे एक्सरसाइज है एंकल पंप. यह एक्सरसाइज हेमस्ट्रिंग और काल्फ मसल्स को स्ट्रेच करने के लिए है. इसे करने के लिए पीठ के बल लेटकर पंजे को ऊपर और नीचे करें. इस एक्सरसाइज को 20 से 30 बार करें.

विज्ञापन

तीसरी एक्सरसाइज

तीसरी एक्सरसाइज 5 / 7

यह एक्सरसाइज है नी बेंडिंग (Knee Bending). इस एक्सरसाइज को करने के लिए पलंग पर पैर नीचे लटकाकर बैठ जाएं. पहले एक पैर को ऊपर की तरफ लेकर जाएं और पंजे को ऊपर की तरफ ही खींचें और फिर नीचे लेकर आएं. दोनों पैरों से बारी-बारी यह प्रक्रिया दोहराएं.

कैसे फायदेमंद है एक्सरसाइज करना

कैसे फायदेमंद है एक्सरसाइज करना 6 / 7

एक्सरसाइज करने पर घुटनों को मजबूती मिलती है, स्टेबिलिटी बढ़ती है, भविष्य में दर्द की संभावना कम होती है और बिना दर्द के व्यक्ति आराम से चल-फिर पाता है.

विज्ञापन

कितनी देर करें ये एक्सरसाइज

कितनी देर करें ये एक्सरसाइज 7 / 7

डॉक्टर की सलाह है कि आपको एक्सरसाइज करने के लिए जिम या हैवी वर्कआउट की जरूरत नहीं है बल्कि रोजाना 5 से 10 मिनट भी एक्सरसाइज करने पर घुटनों को फायदा मिल जाता है. यह भी पढ़ें - बड़ों के मुकाबले तेजी से लू की चपेट में आते हैं बच्चे, डॉक्टर ने बताया लाडलों को गर्मी की मार से कैसे बचाएं अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन