Queen Of Hills In Jharkhand: भारत में घूमने के लिए कई खूबसूरत हिल स्टेशन मौजूद हैं, लेकिन झारखंड का एक ऐसा स्थान है, जिसे उसकी नेचुरल सुंदरता की वजह से उसे झारखंड की रानी कहा जाता है. हम बात कर रहे हैं नेतरहाट की. यहां पर आपको घने जंगल, ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घाटियां और कई ऐसी जगहें मिलेगी, जिसे एक्सप्लोर किया जा सकता है. आप जब भी झारखंड जाएं तो एक बार इस जगह को जरूर देखने के लिए जाएं.
सूरज का नजारा एक्सपीरियंस नजारा

3 / 6
नेतरहाट की सबसे बड़ी खासियत यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त है. सुबह की पहली किरणें जब पहाड़ियों पर पड़ती हैं तो पूरा इलाका सुनहरी रोशनी से चमक उठता है. वहीं, शाम के समय डूबते सूरज का नजारा लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है.
झरनों और हरियाली से घिरा है यह हिल स्टेशन

4 / 6
नेतरहाट के आसपास कई खूबसूरत झरने और प्राकृतिक स्थल मौजूद हैं. अपर घाघरी और लोअर घाघरी फॉल्स यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर करते हैं. घने जंगलों और शांत वातावरण के बीच कुछ समय बिताना किसी सुकून भरे अनुभव से कम नहीं होता.
एडवेंचर और फोटोग्राफी के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन

5 / 6
अगर आप प्रकृति के बीच समय बिताना पसंद करते हैं या फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो नेतरहाट आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है. यहां की घाटियां, बादलों से ढकी पहाड़ियां और हरियाली हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं.