काले और फटे होंठों से हैं परेशान? इन 5 नेचुरल टिप्स से होंगे गुलाबी और मुलायम Lips
Dark Lips Home Remedies: काले और फटे होंठों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की हमेशा जरूरत नहीं होती. आप घर पर मौजूद चीजों की मदद से होंठों का ख्याल रख सकते हैं.

Kale Hoth Ke Liye Kya Kare: मुलायम और गुलाबी होंठ चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं, लेकिन मौसम में बदलाव, शरीर में पानी की कमी और होंठों को बार-बार चाटने की आदत के कारण होंठ काले, रूखे और फटने लगते हैं. कई लोग इससे छुटकारा पाने के लिए महंगे लिप बाम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ आसान टिप्स की मदद से पिंक लिप्स को वापस पा सकते हैं.
शहद और चीनी से करें स्क्रब
2 / 6होंठों पर जमा डेड स्किन के कारण वे रूखे और काले दिखने लगते हैं. इसके लिए एक चम्मच शहद में थोड़ा-सा चीनी मिलाकर हल्के हाथों से होंठों पर स्क्रब करें. इससे डेड स्किन हटती है और होंठ मुलायम बनते हैं. इसे भी पढ़ें- बची हुई चायपत्ती से भगा सकते हैं मक्खियां, तुरंत जान लीजिए यह दमदार नुस्खा
नारियल तेल लगाएं
3 / 6नारियल तेल एक मॉइस्चराइजर है. इसमें मौजूद फैटी एसिड होंठों को गहराई से नमी देने में मदद करते हैं. दिन में 3 बार होंठों पर थोड़ा-सा नारियल तेल लगाने से फटे और सूखे होंठों में राहत मिल सकती है.
चुकंदर का रस लगाएं
4 / 6चुकंदर होंठों को हल्का गुलाबी बनाने में मदद कर सकते हैं. रात में सोने से पहले होंठों पर थोड़ा-सा चुकंदर का रस लगाएं और कुछ मिनट बाद साफ कर लें.
एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल
5 / 6एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो होंठों को पोषण देने और रूखेपन को कम करने में मदद करते हैं. फ्रेश एलोवेरा जेल को होंठों पर कुछ मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर धो लें.
खूब पानी पिएं
6 / 6शरीर में पानी की कमी का असर सबसे पहले स्किन और होंठों पर दिखाई देता है. पूरी मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और होंठ सूखने व फटने की समस्या कम हो सकती है. इसे भी पढ़ें- मालपुए को दें आम का ट्विस्ट, हर किसी को पसंद आएगी यह स्वादिष्ट मिठाई









