देश की सबसे ज्यादा बारिश वाली जगह, मानसून आते ही बन जाती है जन्नत

Highest Rainfall In India: अगर आप बारिश, हरियाली और नेचुरल व्यू के शौकीन हैं तो एक बार मावसिनराम जरूर जाएं. मानसून के दौरान यह जगह जन्नत जैसी दिखाई देती है और हर पर्यटन के लिए यादगार एक्सपीरियंस है.

How to reach Mawsynram from Delhi
1 / 6
मानसून में बन जाती है जन्नत. Image Credit- AI

Mawsynram Best Places: भारत में मानसून का मौसम अपने साथ हरियाली और खूबसूरत नजारों की सौगात लेकर आता है. वैसे तो देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होती है, लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की जाती है. यह जगह है मावसिनराम जो पूर्वोत्तर भारत के मेघालय राज्य में स्थित है. मानसून के दौरान यहां का नजारा किसी जन्नत से कम नहीं लगता तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

विज्ञापन

सबसे बारिश वाली जगह का नाम

सबसे बारिश वाली जगह का नाम 2 / 6

मावसिनराम सबसे ज्यादा बारिश वाली जगह मानी जाती है. यहां पर पूरे साल औसतन 11,000 मिमी से भी ज्यादा बारिश होती है. यही वजह है कि यह जगह मानसून पसंद करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है. इसे भी पढ़ें- किस फल के छिलके से साफ हो सकते हैं पीले दांत? तुरंत जान लीजिए यह कमाल का नुस्खा

विज्ञापन

मानसून में बन जाती है जन्नत

मानसून में बन जाती है जन्नत 3 / 6

बारिश में मावसिनराम की पहाड़ियां हरी चादर ओढ़ लेती हैं. चारों तरफ झरने बहने लगते हैं और बादल इतनी नीचे आ जाते हैं कि ऐसा लगता है जैसे आप उनके बीच खड़े हों. यहां का शांत माहौल लोगों को शहर की भागदौड़ से दूर सुकून का एहसास कराता है.

देखने लायक हैं ये जगहें

देखने लायक हैं ये जगहें4 / 6

मावसिनराम जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप आसपास कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां के झरने, गुफाएं और पहाड़ी रास्ते मानसून के समय मजा दोगुना कर देते हैं. आप भी यहां जाने का प्लान बना सकते हैं और ट्रिप यादगार बना सकते हैं.

विज्ञापन

एडवेंचर करने के लिए है खास

एडवेंचर करने के लिए है खास5 / 6

अगर आपको ट्रैकिंग करना पसंद करते हैं तो मावसिनराम आपके लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकता है. यहां की पहाड़ियां और घाटियों को घूमने में अलग ही मजा आता है. आप पार्टनर के साथ यहां पर मौज कर सकते हैं.  

कब बनाएं घूमने का प्लान?

कब बनाएं घूमने का प्लान? 6 / 6

यहां पूरे साल बारिश होती है, लेकिन जून से सितंबर के बीच मानसून का मौसम सबसे खास माना जाता है. इस दौरान प्रकृति अपने सबसे सुंदर रूप में नजर आती है. हालांकि, ट्रिप पर जाने से पहले मौसम की जानकारी जरूर कर लें. इसे भी पढ़ें- अभी कराया है हेयर कलर? इन गलतियों से रहें दूर, नहीं तो खराब हो सकते हैं बाल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन