Job Letter Ki Pehchan: आजकल नौकरी को लेकर लोग बहुत ही परेशान हैं, इसलिए मेल पर आने वाले हर लैटर को लोग असली मान लेते हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन भर्ती करना काफी आसान हुई है, लेकिन इसके साथ ही फर्जी जॉब ऑफर के नाम पर होने वाले फ्रॉड के मामले भी काफी बढ़े हैं. कई लोग मोटी सैलरी, बड़ी कंपनी का नाम और बाकी चीजें देखकर नकली जॉब ऑफर के झांसे में आ जाते हैं. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि ईमेल पर आया जॉब ऑफर असली है या फर्जी. आइए जानते हैं ऐसे 5 तरीके, जिनसे आप आसानी से इसकी पहचान कर सकते हैं.
नौकरी में पैसे मांगे जाएं

3 / 7
कंपनी नौकरी देने के बदले रजिस्ट्रेशन फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट, ट्रेनिंग फीस या किसी भी चीज के नाम पर पैसे नहीं मांगती. अगर ईमेल में नौकरी के लिए भुगतान करने को कहा जाए तो यह नकली हो सकता है.
कंपनी के बारे में जानिए

4 / 7
जॉब ऑफर मिलने के बाद कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, सोशल मीडिया प्रोफाइल और ऑनलाइन रिव्यू जरूर देखें. अगर कंपनी की वेबसाइट नहीं मिल रही या उसके बारे में जानकारी नहीं है तो ऑफर पर भरोसा करने से बचें.
बहुत ज्यादा सैलरी होने पर बचें

5 / 7
अगर बिना इंटरव्यू, अनुभव या किसी योग्यता के आपको बहुत अधिक सैलरी और शानदार सुविधाओं का ऑफर दिया जा रहा है तो यह संदेह का विषय हो सकता है. फर्जी कंपनियां अक्सर लोगों को ऐसे लुभावने का काम करती है.
जॉइनिंग लेटर की गलतियां देखें

6 / 7
फर्जी जॉब ऑफर में अक्सर स्पेलिंग, व्याकरण और फॉर्मेटिंग से जुड़ी कई गलतियां होती हैं. इसके अलावा, जॉइनिंग लेटर पर कंपनी का लोगो, पता या नकली ऑफर का संकेत हो सकता है.