हाई यूरिक एसिड को न करें नजरअंदाज! एंडोक्राइनोलॉजिस्ट ने बताया जोड़ों के साथ किडनी को भी पहुंचा सकता है गंभीर नुकसान
High Uric Acid: अगर आपका यूरिक एसिड लंबे समय से बढ़ा हुआ है तो इसे सिर्फ इसलिए नजरअंदाज न करें क्योंकि गाउट के लक्षण नहीं दिख रहे हैं. कई बार वक्त पर इलाज कराने से किडनी को हेल्दी रखा जा सकता है, क्योंकि सबसे ज्यादा असर इसपर पड़ता है.

High Uric Acid Kidney Damage: यूरिक एसिड कई लोगों का बढ़ जाता है और अब यह बहुत ही आम समस्या है. ऐसा इसलिए क्योंकि यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन नामक रसायनों के टूटने से बनता है. प्यूरीन कुछ चीजों में पाया जाता है और हमारे शरीर की कोशिकाओं में भी मौजूद होता है. एक्सपर्ट डॉक्टर विनीत अरोड़ा (प्रिंसिपल डायरेक्टर, एंडोक्राइनोलॉजी एवं डायबिटीज और इंटरनल मेडिसिन, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल) का कहना है कि नॉर्मल हमारी किडनी यूरिक एसिड को पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकाल देती है, लेकिन समस्या तब पैदा होती है, जब शरीर बहुत अधिक यूरिक एसिड बनाने लगे या किडनी इसे सही तरीके से बाहर न निकल पाए. इसलिए इस समस्या पर वक्त पर ध्यान देने की जरूरत है.
किन कारणों से बढ़ सकता है यूरिक एसिड?
2 / 6यह कई कारणों से बढ़ सकता है जैसे- मोटापा, शरीर में पानी की कमी, रेड मीट का सेवन, शराब पीना और हाई ब्लड प्रेशर आदि होने की वजह आदि. इसलिए इन चीजों पर वक्त पर ध्यान देना चाहिए. इसे भी पढ़ें- रक्तदान करने के बाद क्या खाना चाहिए? जानिए आयरन से भरपूर फूड्स कौन से हैं
बढ़ सकता है किडनी स्टोन का खतरा
3 / 6जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है तो इसके क्रिस्टल बनने लगते हैं. ये क्रिस्टल अक्सर जोड़ों में जमा होकर गाउट का कारण बनते हैं, लेकिन ये पेशाब वाले रास्ते में भी जमा हो सकते हैं और किडनी स्टोन बनने का खतरा बढ़ा सकते हैं.
यूरिक एसिड को कैसे करें मैनेज?
4 / 6यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि जोड़ों के दर्द के साथ-साथ किडनी की हेल्थ पर भी ध्यान दिया जाए. इसके लिए आपको दोनों की हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है.
किडनी की कार्यक्षमता पर असर
5 / 6कुछ लोगों में लंबे समय तक हाई यूरिक एसिड रहने से किडनी की कार्यक्षमता पर दबाव पड़ सकता है. खासकर उन लोगों में जोखिम अधिक होता है, जिन्हें पहले से किडनी से जुड़ी कोई बीमारी हो.
खूब पानी पिएं
6 / 6किडनी और यूरिक एसिड का ख्याल रखने के लिए जरूरी है कि आप भरपूर मात्रा में पानी पीएं. पानी से पेशाब आएगा और यूरिक एसिड का लेवल कम होगा. साथ ही, डॉक्टर की सलाह के अनुसार जरूरत पड़ने पर दवाइयों का सेवन भी करें. इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में मैगी खाना चाहिए या नहीं? गायनेकोलॉजिस्ट से जानिए सही जवाब अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.









