Shunya Mudra For throat: मौसम बदलते ही कई लोगों को गले में खराश, दर्द और कई तरह की पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसी स्थिति में दवाइयों के साथ-साथ कई तरह की चीजें भी करनी चाहिए. आप शून्य मुद्रा को अपने रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं. आयुर्वेद में शून्य मुद्रा को शरीर में तत्वों के संतुलन के लिए लाभकारी माना जाता है. यह कान, गले और दिमाग की शांति से जुड़ी कुछ समस्याओं में मददगार मानी जाती है.
गले की खराश में कैसे हो सकती है फायदेमंद?

3 / 7
शून्य मुद्रा शरीर को संतुलित करने का काम करती है. इससे गले में होने वाला भारीपन और खराश में कुछ हद तक राहत मिल सकता है. हालांकि, अगर आपको कोई और परेशानी है तो डॉक्टर से बात करें.
कान के दर्द से राहत

4 / 7
शून्य मुद्रा को कान से जुड़ी कई समस्याओं में राहत दिलाने का काम करती है. इस दौरान दर्द, कान में आवाज और सुनने से जुड़ी कुछ परेशानियों में सहायक माना जाता है.
दिमाग को शांत करने का काम

5 / 7
योग में माना जाता है कि यह मुद्रा शरीर के संतुलन को बनाए रखने में मदद करती है, जिससे स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है. अगर आपको किसी बात की टेंशन है तो इसे रोजाना करें.
कैसे करें शून्य मुद्रा?

6 / 7
इस योग को करने के लिए शांत जगह पर बैठें और मध्यमा उंगली को मोड़कर अंगूठे के मूल भाग पर रखें. अंगूठे से मध्यमा उंगली पर हल्का दबाव दें और बाकी उंगलियों को सीधा रखें.