गले के कैंसर की पहचान कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताए शुरुआती लक्षण
Throat Cancer Symptoms: गले के कैंसर की शुरुआती पहचान इलाज को आसान बना सकती है. अगर आवाज बैठना, गले में दर्द, निगलने में परेशानी, गर्दन में गांठ या लगातार खांसी जैसे लक्षण कई हफ्तों तक रहे तो परेशानी हो सकती है.

गले का कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन अगर इसकी पहचान शुरुआती स्टेज है और आपको सही वक्त पर पता लग गया तो इलाज आसान हो सकता है. हालांकि, इसके शुरुआती लक्षण इतने नॉर्मल होते हैं कि आपको पता ही नहीं लग पाएगा कि सर्दी-जुकाम कैंसर का संकेत भी हो सकता है. इसको लेकर कई एक्सपर्ट का कहना है कि अगर कोई भी संकेत या बदलाव 3 हफ्ते तक बना रहता है तो ईएनटी का टेस्ट करवाया जा सकता है.
गले का कैंसर क्या है?
2 / 8गले का कैंसर गले, वॉयस बॉक्स या टॉन्सिल के आसपास के हिस्सों में बढ़ता है. यह धूम्रपान, तंबाकू या शराब पीने से हो सकता है. इससे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस का खतरा बढ़ा जाता है. इसे भी पढ़ें- इंसान के शरीर में सबसे पहले क्या बनता है? हैरान कर देगा जवाब
लगातार आवाज बैठना
3 / 8अगर आपकी आवाज 3 हफ्ते से ज्यादा तक भारी या बैठी हुई रहे और आराम से ठीक न हो तो इसे हल्के में न लें. आप डॉक्टर से एक बार बात जरूर करें.
निगलने में दर्द या परेशानी
4 / 8खाना या पानी निगलते समय दर्द, जलन या ऐसा महसूस होना कि गले में कुछ फंसा हुआ है तो यह कैंसर की चेतावनी का संकेत हो सकता है.
लगातार गले में दर्द होना
5 / 8अगर गले में दर्द लंबे समय तक बना रहे और दवा लेने के बाद भी आराम न मिले तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है. इससे दर्द का असली कारण पता लग सकता है.
गर्दन में गांठ
6 / 8गर्दन में बिना दर्द की गांठ या सूजन गले के कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकती है. अगर आपको भी ऐसा लग रहा है तो तुरंत टेस्ट कराएं.
लगातार खांसी
7 / 8कई हफ्ते तक बने रहने वाली खांसी, खासकर अगर उसमें खून आए तो यह गंभीर संकेत हो सकता है. इसलिए यह जरूरी नहीं है कि खांसी खट्टी चीजें खाने की वजह से ही हो, कैंसर भी कारण हो सकता है.
कान में दर्द
8 / 8कुछ लोगों में गले के कैंसर की वजह से एक तरफ कान में लगातार दर्द महसूस हो सकता है, जबकि कान में कोई इंफेक्शन नहीं होता तो मामला गंभीर हो सकता है. इसे भी पढ़ें- मुंह का कैंसर कहीं आपको भी तो नहीं? डॉक्टर के बताए इन संकेतों से जान सकते हैं खुद









