दिल्ली में बीत कई हफ्तों से अलग-अलग इलाकों में बिजली गुल की समस्या सामने आ रही है. इस समस्या का सबसे बड़ा कारण अलग-अलग डिविजन के कुछ एरिया में जारी मेंटेनेंस कार्य है. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बिजली की सेवाएं देने वाली कंपनी BSES - BRPL और BYPL गर्मी और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग व खपत को देखते हुए अपनी तमाम नेटवर्क को मजबूत कर रहा है, जिस कारण लाइट की समस्या सामने आ रही है.
9 जुलाई को दिल्ली के बहुत से हिस्से में घंटों गुल रहेगी बिजली

2 / 7
BRPL और BYPL के ताजा नोटिफिकेशन के तहत दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों में 2-3 या उससे भी ज्यादा घंटों के लिए निर्धारित बिजली कटौती होगी. इस दौरान लोगों से अपील है कि वह काम शुरू होने से पहले अपनी तमाम जरूरी काम निपटा लें ताकि समय बढ़ने पर किसी तरह की असुविधा न हो.
किन इलाकों नें गुल रहेगी बिजली

3 / 7
इस मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के तहत दिल्ली के कुल 14 महत्वपूर्ण डिवीजन प्रभावित हो रहे हैं. पहली सूची (BRPL) के अंतर्गत पालम (Palam), खानपुर (Khanpur), जनकपुरी (Janakpuri), टैगोर गार्डन (Tagore Garden), हौज खास (Hauz Khas), नांगलोई (Nangloi), मोहन गार्डन (Mohan Garden), मुंडका (Mundka), छतरपुर (Chhatarpur) और उत्तम नगर (Uttam Nagar) जैसे क्षेत्र शामिल हैं. वहीं दूसरी सूची (BYPL) में करावल नगर (Karawal Nagar), पटेल नगर (Patel Nagar), दरियागंज (Daryaganj) और मयूर विहार फेज 1 और 2 (Mayur Vihar I and II) डिवीजनों के नाम दर्ज हैं. इन सभी डिवीजनों के अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी.
कितनी देर कटेगी बिजली?

4 / 7
अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहने का समय 1 घंटे से लेकर अधिकतम 4 घंटे तक निर्धारित किया गया है. उदाहरण के लिए, पालम डिवीजन के कुछ हिस्सों में दोपहर 13:03 से 17:03 बजे तक यानी पूरे 4 घंटे बिजली गुल रहेगी, जबकि वहीं के अन्य ब्लॉक में सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक सिर्फ 1 घंटे की कटौती होगी. अधिकांश डिवीजनों जैसे खानपुर, जनकपुरी, टैगोर गार्डन, करावल नगर और दरियागंज में 2 घंटे का शटडाउन (जैसे सुबह 11:07 से 13:07 या 10:30 से 12:30 बजे) रहेगा. उत्तम नगर में यह कटौती रात/सुबह के समय 00:07 से 01:37 (करीब डेढ़ घंटे) के लिए तय की गई है.
मेंटेनेंस के दौरान होने वाले कार्य

5 / 7
बिजली विभाग द्वारा इस शटडाउन के दौरान ग्रिड और लाइनों को दुरुस्त करने के लिए कई तरह के तकनीकी और बुनियादी काम किए जाएंगे. मुख्य रूप से ट्रांसफार्मर की सफाई (Transformer-Cleaning), ट्रांसफार्मर पर लोड बैलेंसिंग, और ट्रांसफार्मर नेटवर्क का अपग्रेडेशन किया जाएगा. इसके अतिरिक्त, डैमेज हो चुके RMU सॉकेट को ठीक करना, एलटी सर्किट नेटवर्क को अपग्रेड करना, नए एलटी केबल का कनेक्शन जोड़ना, और पुराने एलटी सर्किट-डीबी को रिप्लेस करने का काम शामिल है. कई इलाकों में नए सिरे से सर्किट बिछाने (New LTAB Circuit Laying), सिविल वर्क, एलटी एसीबी रिप्लेसमेंट, हॉट पॉइंट अटेंड करने और आरएमयू में गैस के कम दबाव को ठीक करने जैसे जरूरी प्रोजेक्ट वर्क निपटाए जाएंगे.
बिजली कटने से पहले निपटा लें ये काम

6 / 7
निर्धारित बिजली कटौती से पहले पहले जरूरी है कि आप कुछ जरूरी काम पहले ही निपटा लें. जैसे पानी की टंकी भर लेना, फोन, लैपटॉप व इन्वर्टर चार्ज करना. पहले से तैयारी कर लेने से गर्मी की स्थिति में आराम मिल सकता है और तरह-तरह की दिक्कतों से भी बचाव हो सकेगा.
बिजली आते ही न करें ये गलती

7 / 7
अक्सर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि बिजली आने के तुरंत बाद ज्यादा बिजली खपत करने वाले उपकरणों को तुरंत चालू नहीं करना चाहिए. अक्सर लोग बिजली आते साथ ही एसी खोल देते हैं या एसी खुला रहने देते हैं, ताकि जब बिजली आए, तो रूम ठंडा हो जाए. लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. अक्सर बिजली मेंटेनेंस के बाद वोल्टेज में उतार-चढ़ाव आ जाता है. इस स्थिति में आपके घर का एसी खराब हो सकता है या जल भी सकता है.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: जनकपुरी, पालम, नंद नगरी, मयूर विहार और दरियागंज समेत दिल्ली के