5G फोन में 4G SIM चलेगी या नहीं? जानिए सबसे जरूरी जवाब
क्या 5जी फोन में 4जी सिम बेकार हो जाती है या वो काम नहीं करती या 5जी फोन में 4जी सिम लगाने से फोन खराब हो जाता है. यहां जानते हैं अक्सर मन में आने वाले इन सवालों के जवाब.

5G स्मार्टफोन में 4G काम करती है?
2 / 7अगर आपके पास 4G सिम है तो उसे बदलने की जरुरत नहीं है, 5जी स्मार्टफोन में 4जी सिम पुरी तरह काम करती है. इसमें कॉलिंग, मैसेज और इंटरनेट जैसी सभी सेवाएं पहले की तरह ही मिलती रहती हैं. दरअसल, 5G फोन को 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क सपोर्ट करने के लिए डिजाइन किया जाता है.
फिर 5G इंटरनेट क्यों नहीं मिलता?
3 / 7सिर्फ 5जी फोन खरीद लने से 5जी स्पीड नहीं मिलती. इसके लिए कुछ जरूरी शर्ते पूरी होना चाहिए. जैसे आपके इलाके में 5जी नेटवर्क होना चाहिए, आपके मोबाइल ऑपरेटर की 5जी सेवा एक्टिव होनी चाहिए, आपका रिचार्ज प्लान 5जी स्पोर्ट करता हो और फोन की नेटवर्क सेटिंग में 5जी मोड ऑन हो. इनमें से कोई भी शर्त पूरी नहीं होने पर फोन 4G नेटवर्क पर ही चलेगा.
क्या 4G SIM बदलवाने की जरूरत पड़ेगी?
4 / 7ज्यादातर मामलों में ऐसा करने की जरूरत नहीं होती. भारत में Jio, Airtel और Vi नई 4जी सिम पहले से ही 5जी रेडी होती हैं. अगर आप 5जी कवरेज एरिया में है तो आपका प्लान 5जी सपोर्ट करता है. हालांकि अगर सिम काफी पुरानी है तो ऑपरेटर उसे 5जी के लिए उपयुक्त नहीं मानते. ये भी पढ़ें- WhatsApp की ये सेटिंग तुरंत बदलें, नहीं तो फोटो-वीडियो से भर जाएगी फोन की स्टोरेज
4G SIM इस्तेमाल करने से फोन को होगा कोई नुकसान?
5 / 7अगर आप 5जी फोन में 4जी सिम यूज करते हैं, तो इससे फोन को किसी तरह का नुकसान नहीं होता. फर्फ सिर्फ इतना होता है कि इंटरनेट स्पीड 4जी नेटवर्क के हिसाब से मिलेगी. जैसे ही 5G नेटवर्क और सही प्लान उपलब्ध होगा, वही SIM और वही फोन 5G स्पीड का लाभ देने लगेगा.
नया 5G फोन खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?
6 / 7नया फोन खरीदने के पहले चेक जरूर कर लें कि फोन भारत की जरूरी 5जी बैंड को सपोर्ट करता हो. साथ ही उसमें नियमित सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने चाहिए. ये भी पढ़ें- AC से ज्यादा बिजली खाते हैं ये 5 घरेलू उपकरण! नाम जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
5G फोन खरीदने से पहले यह बात जरूर याद रखें
7 / 7अगर आपके पास पहले से 4जी सिम है तो नया 5जी फोन लेने बाद भी वो उसमें काम करेगी. नई SIM लेने की जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है.
.png)