क्या आपने कभी सोचा…फोन का पावर बटन हमेशा दाईं तरफ ही क्यों होता है?
क्या आपने कभी सोचा है कि लगभग हर स्मार्टफोन में पावर बटन दाईं तरफ ही क्यों होता है? इसके पीछे सिर्फ आदत नहीं, बल्कि डिजाइन और टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई बड़ी वजहें छिपी हैं. एक बार जान लिया तो हर फोन को देखने का नजरिया बदल जाएगा.

शुरुआत में तय नहीं थी बटन की जगह
2 / 6स्मार्टफोन के शुरुआती दौर में ऐसा कोई तय नियम नहीं था कि पावर बटन कहां होगा. अलग-अलग कंपनियां अपने हिसाब से इसे कभी ऊपर, कभी पीछे या साइड में देती थीं. लेकिन समय के साथ जब यूजर्स की जरूरतें समझ में आईं, तो इसकी पोजीशन धीरे-धीरे फिक्स होने लगी.
यूजर की आदतों का बड़ा रोल
3 / 6ज्यादातर लोग फोन को एक हाथ में पकड़ते हैं और अंगूठे से उसे चलाते हैं. आमतौर पर अंगूठा फोन की दाईं तरफ आसानी से पहुंचता है. ऐसे में अगर पावर बटन वहीं हो, तो स्क्रीन ऑन-ऑफ करना काफी आसान हो जाता है. यही वजह है कि कंपनियों ने इसे स्टैंडर्ड बना लिया.
इंजीनियरिंग के नजरिए से भी सही जगह
4 / 6स्मार्टफोन के अंदर कई छोटे-छोटे कंपोनेंट्स फिट होते हैं, जैसे बैटरी, कैमरा और मदरबोर्ड. इन सबको सही तरीके से जमाने के लिए भी दाईं तरफ बटन देना कई बार आसान पड़ता है. इससे फोन का डिजाइन संतुलित और कॉम्पैक्ट बना रहता है.
फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ बढ़ी सुविधा
5 / 6आजकल कई स्मार्टफोन में पावर बटन के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाता है. दाईं तरफ होने से यूजर अंगूठे से आसानी से फोन अनलॉक कर सकता है, जिससे इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाता है.
भविष्य में बदल सकता है यह ट्रेंड
6 / 6टेक्नोलॉजी लगातार आगे बढ़ रही है. अब इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स आने लगे हैं. ऐसे में आने वाले समय में पावर बटन की जरूरत कम हो सकती है या इसकी जगह बदल भी सकती है.
.png)