यूजर्स की मौज! अब एक ही फोन में चलेंगे दो WhatsApp अकाउंट, बस ऐसे करनी होगी सेटिंग
यूजर्स के लिए WhatsApp ने बड़ा अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है. अब एक ही फन में दो अलग-अलग WhatsApp अकाउंट चलाए जा सकेंगे. जानिए यह फीचर कैसे काम करेगा, दूसरा अकाउंट कैसे जोड़ेंगे और अगर अभी तक फीचर नहीं मिला है तो क्या करना होगा.

अब नहीं पड़ेगी दूसरे ऐप या फोन की जरूरत
2 / 9अब तक iPhone यूजर्स को दो WhatsApp अकाउंट चलाने के लिए WhatsApp Business ऐप डाउनलोड करना पड़ता था या फिर दूसरा स्मार्टफोन रखना पड़ता था. नए फीचर के आने के बाद दोनों अकाउंट एक ही WhatsApp ऐप के अंदर मैनेज किए जा सकेंगे. (Image Credit-AI)
धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंच रहा है फीचर
3 / 9रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सुविधा WhatsApp के नए iOS अपडेट के साथ रोलआउट की जा रही है. हालांकि सभी यूजर्स को यह फीचर एक साथ नहीं मिलेगा. कंपनी इसे चरणबद्ध तरीके से जारी कर रही है, इसलिए कुछ लोगों को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. (Image Credit-Meta) ये भी पढ़ें- एक व्यक्ति कितने SIM कार्ड रख सकता है? जानें भारत में क्या है इसकी लिमिट
दूसरा अकाउंट जोड़ना है बेहद आसान
4 / 9WhatsApp में दूसरा अकाउंट जोड़ने के लिए यूजर्स को अकाउंट सेटिंग्स में जाना होगा. वहां से नया अकाउंट ऐड किया जा सकता है. इसके लिए दूसरा मोबाइल नंबर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा QR कोड स्कैन करके भी अकाउंट सेटअप करने का विकल्प मिलेगा.
बिना लॉगआउट किए बदल सकेंगे अकाउंट
5 / 9एक बार सेटअप पूरा होने के बाद यूजर्स को बार-बार लॉगइन और लॉगआउट करने की जरूरत नहीं होगी. दोनों अकाउंट के बीच आसानी से स्विच किया जा सकेगा, जिससे इस्तेमाल पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा. (Image Credit-Mark Zuckerberg/FB) ये भी पढ़ें- मोबाइल नेटवर्क अचानक गायब हो गए तो सावधान! कहीं आपके साथ SIM Swap फ्रॉड तो नहीं हो रहा? जानें कैसे बचें
दोनों अकाउंट पूरी तरह रहेंगे अलग
6 / 9WhatsApp ने दोनों अकाउंट को अलग-अलग रखने की व्यवस्था की है. इसका मतलब है कि एक अकाउंट की चैट, नोटिफिकेशन और सेटिंग्स दूसरे अकाउंट के साथ मिक्स नहीं होंगी. दोनों प्रोफाइल स्वतंत्र रूप से काम करेंगी. (Image Credit-AI)
अकाउंट बदलने का तरीका भी आसान
7 / 9यूजर्स ‘You’ टैब पर लॉन्ग प्रेस करके तुरंत दूसरे अकाउंट पर जा सकते हैं. वहीं सामान्य तरीके से टैप करने पर सभी जुड़े हुए अकाउंट्स की लिस्ट दिखाई देगी, जहां से मनचाहा अकाउंट चुना जा सकेगा. (Image Credit-Freepik) ये भी पढ़ें- 8 सितंबर के बाद इन फोन में नहीं चला पाएंगे WhatsApp, देखें लिस्ट में कौन-से फोन?
किन यूजर्स को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?
8 / 9यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा जो एक नंबर का इस्तेमाल परिवार और दोस्तों के लिए करते हैं, जबकि दूसरा नंबर ऑफिस या बिजनेस के लिए रखते हैं. अब दोनों अकाउंट को अलग-अलग ऐप्स या डिवाइस के बिना संभाला जा सकेगा. (Image Credit- AI)
फीचर अभी नहीं दिख रहा तो क्या करें?
9 / 9अगर आपके iPhone में अभी तक यह फीचर नजर नहीं आ रहा है, तो सबसे पहले WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें. इसके बाद कुछ समय इंतजार करें, क्योंकि कंपनी धीरे-धीरे इसे सभी iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध करा रही है. (Image Credit- freepik)
