8 सितंबर के बाद इन फोन में नहीं चला पाएंगे WhatsApp, देखें लिस्ट में कौन-से फोन?
क्या आपका स्मार्टफोन भी जल्द WhatsApp चलाना बंद कर देगा? WhatsApp ने पुराने Android और iPhone यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है. जानिए किन ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर सपोर्ट बंद होगा, आखिरी तारीख क्या है और अपना अकाउंट चालू रखने के लिए आपको क्या करना होगा.

WhatsApp ने अपने FAQ पेज को अपडेट करते हुए जानकारी दी है कि जल्द ही कुछ पुराने Android और iPhone मॉडल्स पर ऐप का सपोर्ट बंद होने वाला है. ऐसे में लाखों यूजर्स को अपना फोन अपडेट करना पड़ सकता है. WhatsApp से जुड़ी जानकारी देने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, iOS 15.4 और इससे पुराने वर्जन पर चलने वाले iPhone मॉडल्स के लिए WhatsApp सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा.
सिर्फ iPhone ही नहीं, Android यूजर्स भी प्रभावित
2 / 7WhatsApp का सपोर्ट केवल पुराने iPhone तक सीमित नहीं रहेगा. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ पुराने Android स्मार्टफोन भी जल्द WhatsApp चलाने के योग्य नहीं रहेंगे.
Android के लिए क्या है नया नियम?
3 / 7WhatsApp के आधिकारिक FAQ पेज के अनुसार, अब केवल Android 6.0 और उससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन ही WhatsApp को सपोर्ट करेंगे. इससे नीचे के वर्जन वाले डिवाइस पर ऐप काम नहीं करेगा. WhatsApp ने बताया है कि Android ऑपरेटिंग सिस्टम के पुराने वर्जन पर चलने वाले फोन के लिए 8 सितंबर 2026 से सपोर्ट समाप्त कर दिया जाएगा. ये भी पढ़ें- Chrome यूजर्स सावधान! सरकार ने जारी की हाई-रिस्क चेतावनी, आपका डेटा ऐसे हो सकता है चोरी
iPhone यूजर्स के लिए आखिरी तारीख
4 / 7iOS 15.4 और उससे पुराने वर्जन पर काम करने वाले iPhone मॉडल्स में 30 नवंबर 2026 के बाद WhatsApp सपोर्ट उपलब्ध नहीं रहेगा. फिक्स्ड तारीख के बाद यदि आपका फोन WhatsApp द्वारा तय किए गए न्यूनतम ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट नहीं करता है, तो आप अपने डिवाइस में WhatsApp का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. ये भी पढ़ें- Apple ने अपने Foldable iPhone की जानकारी खुद ही कर दी लीक? iOS 27 के कोड से मिले संकेत
कैसे पता करें आपके फोन में सपोर्ट करेगा या नहीं?
5 / 7सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर यह जांच लें कि आपका डिवाइस किस Android या iOS वर्जन पर काम कर रहा है. इससे आपको पता चल जाएगा कि आपका फोन WhatsApp सपोर्ट सूची में शामिल है या नहीं.
नया फोन लेने से पहले यह काम जरूर करें
6 / 7अगर आपका फोन पुराना है, तो नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले यह जांचना जरूरी है कि कहीं आपके डिवाइस में कोई सॉफ्टवेयर अपडेट पेंडिंग तो नहीं है.
सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने पर क्या करें?
7 / 7यदि आपके फोन में कोई अपडेट उपलब्ध है, तो पहले उसे इंस्टॉल करें. कई बार सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद डिवाइस नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर अपग्रेड हो जाता है और WhatsApp सपोर्ट जारी रह सकता है. अगर आपका फोन पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर अटका हुआ है और उसे अपडेट नहीं किया जा सकता, तो WhatsApp का इस्तेमाल जारी रखने के लिए आपको नया स्मार्टफोन लेना पड़ सकता है. (Image Credit-Pexels/Freepik/WhatsApp)