Chrome यूजर्स सावधान! सरकार ने जारी की हाई-रिस्क चेतावनी, आपका डेटा ऐसे हो सकता है चोरी

अगर आप Google Chrome इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी ने Chrome यूजर्स को गंभीर चेतावनी दी है. जानिए किन यूजर्स पर सबसे ज्यादा खतरा है और कैसे बच सकते हैं साइबर अटैक से.

Chrome.jpg
1 / 9

भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी ने Google Chrome इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स को अलर्ट किया है. एजेंसी के मुताबिक ब्राउजर में कुछ गंभीर सुरक्षा खामियां मिली हैं, जिनका फायदा उठाकर साइबर अपराधी यूजर्स के सिस्टम को निशाना बना सकते हैं.

 

सरकार की साइबर सुरक्षा संस्था CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने अपनी नई एडवाइजरी में बताया है कि Chrome के कुछ पुराने वर्जन सुरक्षा जोखिमों से प्रभावित हैं. यह खतरा Windows, macOS और Linux प्लेटफॉर्म पर चल रहे Chrome ब्राउजर से जुड़ा हुआ है.

विज्ञापन

पुराने Chrome वर्जन वाले यूजर्स रहें सतर्क

पुराने Chrome वर्जन वाले यूजर्स रहें सतर्क2 / 9

एजेंसी ने साफ कहा है कि जिन यूजर्स के सिस्टम में Chrome का पुराना वर्जन इंस्टॉल है, उन्हें तुरंत नया अपडेट इंस्टॉल करना चाहिए, ताकि संभावित साइबर हमलों से बचा जा सके.

विज्ञापन

क्या है खतरा?

क्या है खतरा?3 / 9

CERT-In के अनुसार, इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हमलावर दूर बैठकर किसी सिस्टम पर दुर्भावनापूर्ण कोड चला सकते हैं. इसके अलावा संवेदनशील डेटा चोरी करना, सिस्टम को क्रैश करना या ब्राउजर की सुरक्षा परतों को बायपास करना भी संभव हो सकता है. साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी खामियां हैकर्स को यूजर के डिवाइस में अनधिकृत गतिविधियां करने का मौका दे सकती हैं. इससे व्यक्तिगत और संस्थागत दोनों तरह का डेटा जोखिम में पड़ सकता है.

Chrome के किन हिस्सों में मिली खामियां?

Chrome के किन हिस्सों में मिली खामियां?4 / 9

जांच के दौरान Chrome के कई महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स में तकनीकी कमजोरियां पाई गई हैं. इनमें GPU, V8 Engine, Blink, WebGL, WebRTC, PDF Viewer, Media, Network, Extensions और अन्य ब्राउजर सब-सिस्टम शामिल हैं. इन खामियों में मेमोरी मैनेजमेंट से जुड़ी समस्याएं, बफर ओवरफ्लो, टाइप कन्फ्यूजन, इंटीजर ओवरफ्लो और अनइनिशियलाइज्ड मेमोरी जैसी तकनीकी कमियां शामिल हैं. ऐसी कमजोरियां सिस्टम की सुरक्षा को प्रभावित कर सकती हैं. ये भी पढे़ं- Apple ने अपने Foldable iPhone की जानकारी खुद ही कर दी लीक? iOS 27 के कोड से मिले संकेत

विज्ञापन

कैसे हो सकता है साइबर अटैक?

कैसे हो सकता है साइबर अटैक?5 / 9

विशेषज्ञों के अनुसार, हैकर किसी विशेष रूप से तैयार किए गए वेबपेज या लिंक का इस्तेमाल कर सकता है. अगर यूजर उस लिंक को खोल देता है, तो हमलावर इन कमजोरियों का फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है. ये भी पढे़ं- कवर में भूलकर भी न रखें ये सामान वरना फट सकता है फोन! अक्सर लोग करते हैं ये गलती

संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना पड़ सकता है भारी

संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना पड़ सकता है भारी6 / 9

साधारण शब्दों में समझें तो किसी अनजान या संदिग्ध वेबसाइट पर जाना या संदिग्ध लिंक खोलना भी आपके सिस्टम के लिए खतरा पैदा कर सकता है.

विज्ञापन

किन यूजर्स पर सबसे ज्यादा असर?

किन यूजर्स पर सबसे ज्यादा असर?7 / 9

यह चेतावनी सभी डेस्कटॉप Chrome यूजर्स के लिए जारी की गई है. चाहे आप व्यक्तिगत उपयोगकर्ता हों या किसी कंपनी या संस्था में काम करते हों, अगर आपके सिस्टम में Chrome का पुराना वर्जन चल रहा है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है.

Chrome अपडेट करना क्यों जरूरी है?

Chrome अपडेट करना क्यों जरूरी है?8 / 9

ब्राउजर का नया वर्जन सुरक्षा खामियों को दूर करता है और संभावित साइबर हमलों से सुरक्षा प्रदान करता है. इसलिए Chrome को नियमित रूप से अपडेट करते रहना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

कैसे अपडेट करें क्रोम

कैसे अपडेट करें क्रोम9 / 9

सबसे पहले अपने कंप्यूटर में Google Chrome ब्राउजर खोलें. अब स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट (⋮) वाले मेन्यू पर क्लिक करें. मेन्यू में जाकर Help विकल्प को चुनें. अब About Google Chrome ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद Chrome अपने आप नए अपडेट की जांच शुरू कर देगा. अगर कोई नया अपडेट उपलब्ध होगा, तो Chrome उसे अपने आप डाउनलोड और इंस्टॉल कर लेगा. अपडेट पूरा होने के बाद Chrome ब्राउजर को रीस्टार्ट करें. इसके बाद आपका ब्राउजर नए और सुरक्षित वर्जन पर काम करने लगेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन