WhatsApp चलाने के लिए अब देने पड़ेंगे पैसे? जानिए क्या मिलेगा खास जो फ्री वर्जन में नहीं, कितने का है सब्सक्रिप्शन

WhatsApp ने यूजर्स के लिए नया Plus सब्सक्रिप्शन पेश किया है, जिसकी कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है. अब सवाल यह है कि क्या ये फीचर्स ₹79 खर्च करने लायक हैं या फिर फ्री WhatsApp ही काफी है?

WhatsApp Plus
1 / 8
WhatsApp Plus हुआ लॉन्च.

WhatsApp अब तक पूरी तरह फ्री ऐप रहा है, लेकिन अब इसमें पहली बार एक पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल आ गया है. कंपनी ने भारत में WhatsApp Plus नाम से नया प्लान रोलआउट करना शुरू किया है, जो Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए है.

विज्ञापन

 WhatsApp Plus क्या है और इसकी कीमत कितनी है?

 WhatsApp Plus क्या है और इसकी कीमत कितनी है?2 / 8

WhatsApp Plus एक नया कस्टमाइजेशन पैक है, जिसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को 79 रुपये प्रति माह का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. इसकी मदद से यूजर्स WhatsApp के लुक और कुछ फीचर्स को अपनी पसंद के अनुसार बदल सकते हैं. हालांकि, यह प्लान फिलहाल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है.

विज्ञापन

18 नए थीम और 14 नए ऐप आइकन का मिलेगा विकल्प

18 नए थीम और 14 नए ऐप आइकन का मिलेगा विकल्प3 / 8

WhatsApp Plus के साथ यूजर्स को ऐप का लुक बदलने के लिए 18 अलग-अलग कलर थीम मिलती हैं. इनमें Vibrant Blue, Royal Purple, Forest Green और Fuchsia Pink जैसे विकल्प शामिल हैं. इसके अलावा, डिफॉल्ट WhatsApp आइकन को भी 14 नए डिजाइनों में से किसी एक से बदला जा सकता है. ये भी पढ़ें- फ्रिज के पीछे लगी जाली कितने महीने में साफ करनी चाहिए? जानिए क्या है सफाई का सही तरीका

एक्सक्लूसिव रिंगटोन और स्टिकर पैक भी होंगे शामिल

एक्सक्लूसिव रिंगटोन और स्टिकर पैक भी होंगे शामिल4 / 8

इस सब्सक्रिप्शन में केवल थीम ही नहीं, बल्कि 10 खास रिंगटोन भी दी जाती हैं. Flutter, Ripple, Meadow और Carnival जैसे नामों वाली ये रिंगटोन यूजर्स को अलग अनुभव देती हैं. साथ ही, कुछ एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक भी मिलते हैं.

विज्ञापन

अब 3 नहीं, 20 चैट तक कर सकेंगे पिन

अब 3 नहीं, 20 चैट तक कर सकेंगे पिन5 / 8

WhatsApp Plus का एक बड़ा फायदा यह है कि इसमें यूजर्स अपनी चैट लिस्ट के शीर्ष पर 20 तक चैट पिन कर सकते हैं. सामान्य WhatsApp में यह सीमा केवल 3 चैट तक है. इसके अलावा, चैट लिस्ट को अपनी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज करने के लिए अतिरिक्त कंट्रोल भी मिलता है. ये भी पढ़ें- GTA 6 को लेकर आया सबसे बड़ा अपडेट! इस दिन से शुरू होगी प्री-बुकिंग, लॉन्च डेट भी कन्फर्म

 WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन कैसे लें?

 WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन कैसे लें?6 / 8

सब्सक्रिप्शन लेने के लिए WhatsApp खोलें और Settings में जाएं. यहां सबसे ऊपर दिखाई देने वाले Subscriptions सेक्शन पर टैप करें. इसके बाद WhatsApp Plus चुनें, Continue पर क्लिक करें और पेमेंट की पुष्टि करें. भुगतान Google Play Store के माध्यम से किया जाएगा. सब्सक्रिप्शन एक्टिव होने के बाद आपको नोटिफिकेशन भी मिलेगा.

विज्ञापन

 पहले महीने मिलेगा फ्री ट्रायल

 पहले महीने मिलेगा फ्री ट्रायल7 / 8

नए यूजर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि WhatsApp Plus का पहला महीना बिल्कुल मुफ्त मिलेगा. इसके बाद ही 79 रुपये प्रति माह का शुल्क लागू होगा. सब्सक्रिप्शन एक्टिव होने के बाद सभी फीचर्स Settings > Subscriptions > WhatsApp Plus सेक्शन में दिखाई देंगे.

क्या WhatsApp Plus लेना आपके लिए सही रहेगा?

क्या WhatsApp Plus लेना आपके लिए सही रहेगा?8 / 8

WhatsApp Plus आपके लिए फायदेमंद है या नहीं, यह पूरी तरह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है. अगर आप WhatsApp को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज करना चाहते हैं और रोजाना इसका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो यह प्लान उपयोगी हो सकता है. वहीं, अगर आप केवल मैसेजिंग के लिए WhatsApp इस्तेमाल करते हैं और मौजूदा फीचर्स से संतुष्ट हैं, तो यह सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी नहीं है.  साथ ही, अगर आपके अकाउंट में अभी WhatsApp Plus का विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है, तो इसका मतलब है कि यह फीचर अभी आपके लिए रोलआउट नहीं हुआ है और आपको कुछ समय इंतजार करना होगा. (Images Credit-WhatsApp)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन