WhatsApp यूजर्स की हुई मौज! बिना चैट डिलीट किए खाली होगा स्टोरेज, आ रहा कमाल का फीचर

WhatsApp अब ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है जिससे फोन की स्टोरेज खाली करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा. यूजर्स बिना चैट या जरूरी फाइल डिलीट किए सिर्फ स्टेटस मीडिया हटाकर स्पेस बचा सकेंगे. जानतें कब आ रहा ये धांसू अपडेट.

WhatApp
1 / 7

Advertisment

 किस फीचर पर काम कर रही है कंपनी?

 किस फीचर पर काम कर रही है कंपनी?2 / 7

रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो स्टेटस अपडेट्स से जुड़ी मीडिया फाइल्स को सीधे ऐप के अंदर से हटाने की सुविधा देगा. इससे फोन की मेमोरी जल्दी खाली की जा सकेगी. WhatsApp के फीचर्स ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फीचर Android बीटा वर्जन 2.26.20.6 में देखा गया है. फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और आने वाले अपडेट्स में रोलआउट किया जा सकता है.

विज्ञापन

Manage Storage सेक्शन में मिलेगा नया ऑप्शन

Manage Storage सेक्शन में मिलेगा नया ऑप्शन3 / 7

अभी WhatsApp में ‘Manage Storage’ फीचर मिलता है, जहां यूजर्स देख सकते हैं कि कौन सी चैट या फाइल ज्यादा जगह घेर रही है. अब कंपनी इसमें ‘Status Updates’ का अलग फिल्टर जोड़ने की तैयारी कर रही है.

 पता चल जाएगा कौन सा स्टेटस ज्यादा जगह ले रहा

 पता चल जाएगा कौन सा स्टेटस ज्यादा जगह ले रहा4 / 7

नए फीचर के आने के बाद यूजर्स यह आसानी से देख पाएंगे कि किस कॉन्टैक्ट के स्टेटस अपडेट सबसे ज्यादा स्टोरेज इस्तेमाल कर रहे हैं. खासतौर पर बड़े वीडियो फाइल्स को जल्दी पहचानना आसान होगा. ये भी पढे़ं-  कैसे करें WhatsApp कॉल रिकॉर्ड? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये ट्रिक

विज्ञापन

बड़ी फाइल्स तुरंत हटाने का मिलेगा ऑप्शन

बड़ी फाइल्स तुरंत हटाने का मिलेगा ऑप्शन5 / 7

WhatsApp स्टेटस मीडिया को फाइल साइज के हिसाब से सॉर्ट करने का ऑप्शन भी दे सकता है. इससे यूजर्स भारी फाइल्स को तुरंत डिलीट कर सकेंगे और जरूरी चैट या डॉक्यूमेंट्स को हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

 24 घंटे बाद गायब होने वाले स्टेटस भी घेरते हैं जगह

 24 घंटे बाद गायब होने वाले स्टेटस भी घेरते हैं जगह6 / 7

हालांकि WhatsApp स्टेटस 24 घंटे बाद अपने-आप हट जाते हैं, लेकिन कई डिवाइस में उनकी मीडिया फाइल्स कुछ समय तक स्टोरेज घेरती रहती हैं. नया फीचर यूजर्स को इन्हें मैन्युअली तुरंत हटाने की सुविधा देगा. ये भी पढ़ें- अब डीपफेक Video तुरंत पकड़ेगा नया YouTube का AI टूल, यूजर्स हटवा सकेंगे अपने नकली वीडियो

विज्ञापन

टेस्टिंग पूरी होने के बाद होगा रोलआउट

टेस्टिंग पूरी होने के बाद होगा रोलआउट7 / 7

फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है. रिपोर्ट्स के अनुसार, टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे धीरे-धीरे यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा, ताकि गैर-जरूरी स्टेटस मीडिया हटाकर स्टोरेज खाली करना और आसान हो सके.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन