WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब बिना नंबर शेयर किए ऐसे करें चैट

WhatsApp अब बड़ा बदलाव करने जा रहा है. जल्द ही आप बिना मोबाइल नंबर शेयर किए भी किसी से चैट कर सकेंगे. नए फीचर के आने से प्राइवेसी पहले से ज्यादा मजबूत होगी और स्पैम से भी राहत मिल सकती है.

WhatsApp (3)
1 / 10
new user name feature on WhatsApp

Advertisment

क्या है WhatsApp का नया Username फीचर

क्या है WhatsApp का नया Username फीचर2 / 10

WhatsApp एक नया Username फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसमें यूजर्स अपने अकाउंट के लिए एक यूनिक नाम सेट कर सकेंगे. यही नाम आपकी पहचान बनेगा और लोग इसी से आपको खोज पाएंगे.

विज्ञापन

अब नंबर शेयर करना नहीं होगा जरूरी

अब नंबर शेयर करना नहीं होगा जरूरी3 / 10

इस फीचर के आने के बाद किसी से चैट शुरू करने के लिए मोबाइल नंबर देना जरूरी नहीं रहेगा. यूजरनेम के जरिए ही लोग आपसे कनेक्ट हो सकेंगे.

प्राइवेसी होगी पहले से ज्यादा मजबूत

प्राइवेसी होगी पहले से ज्यादा मजबूत4 / 10

Username फीचर का सबसे बड़ा फायदा प्राइवेसी में मिलेगा. अब आपका मोबाइल नंबर हर किसी के साथ शेयर नहीं होगा, जिससे डेटा लीक और अनचाहे कॉन्टैक्ट्स का खतरा कम होगा.

विज्ञापन

स्पैम और अनचाहे मैसेज से राहत

स्पैम और अनचाहे मैसेज से राहत5 / 10

कई बार नंबर शेयर होने के बाद स्पैम कॉल और मैसेज आने लगते हैं. लेकिन इस फीचर के जरिए ऐसे मामलों में कमी आ सकती है क्योंकि नंबर छिपा रहेगा.

ऐसे सेट कर सकेंगे अपना Username

 ऐसे सेट कर सकेंगे अपना Username6 / 10

यूजर्स WhatsApp की सेटिंग्स में जाकर अपना यूनिक यूजरनेम बना पाएंगे. यह नाम अलग होना जरूरी होगा, ताकि कोई कन्फ्यूजन न हो. (Photo-WABetaInfo)

विज्ञापन

Username से ही होगा सर्च और चैट

Username से ही होगा सर्च और चैट7 / 10

एक बार यूजरनेम सेट हो जाने के बाद लोग उसी के जरिए आपको सर्च कर पाएंगे और सीधे चैट शुरू कर सकेंगे, बिना नंबर सेव किए.

नंबर रहेगा जरूरी, लेकिन सिर्फ वेरिफिकेशन के लिए

नंबर रहेगा जरूरी, लेकिन सिर्फ वेरिफिकेशन के लिए8 / 10

हालांकि अकाउंट बनाने और वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल नंबर पहले की तरह जरूरी रहेगा, लेकिन रोजाना चैट के लिए इसे शेयर नहीं करना पड़ेगा.

विज्ञापन

WhatsApp इस्तेमाल करना होगा और आसान

WhatsApp इस्तेमाल करना होगा और आसान9 / 10

इस फीचर के आने के बाद कॉन्टैक्ट सेव करने की जरूरत कम हो जाएगी. इससे ऐप का इस्तेमाल ज्यादा आसान और फास्ट हो जाएगा.

यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है

यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है10 / 10

Username फीचर WhatsApp के एक्सपीरियंस को काफी बदल सकता है. यह प्लेटफॉर्म को और ज्यादा मॉडर्न, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बना देगा, खासकर उन लोगों के लिए जो अपनी प्राइवेसी को लेकर सतर्क रहते हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन