12 रुपये रोज में 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा! इस कंपनी के रिचार्ज प्लान्स ने मचा दिया धमाल
अगर आप सस्ते में लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो इस कंपनी के नए प्लान्स आपके लिए गेम चेंजर हो सकते हैं. सिर्फ 12 रोज के खर्च में 4G+5G डेटा, फ्री कॉलिंग और SMS मिल रहे हैं. जानिए कौन सा प्लान आपके लिए बेस्ट है.

1050 रुपये वाला प्लान
2 / 7Vi का 1050 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और अनलिमिटेड डेटा मिलता है. हालांकि, डेटा पर 28 दिनों के लिए 300GB की लिमिट तय की गई है. इस प्लान में 4G और 5G दोनों नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा सकता है. रोजाना खर्च करीब 12 रुपये के आसपास पड़ता है. फिलहाल यह प्लान चेन्नई सर्कल में उपलब्ध है.
2180 रुपये वाला प्लान
3 / 72180 रुपये का प्लान उन यूजर्स के लिए है जो लंबी वैलिडिटी चाहते हैं. इसमें 180 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड डेटा दिया जाता है. यहां भी डेटा की लिमिट 28 दिनों में 300GB रखी गई है. इस प्लान का रोजाना खर्च भी करीब 12 रुपये के आसपास आता है. यह भी अभी चेन्नई में ही उपलब्ध है.
670 रुपये वाला प्लान
4 / 7Vi का 670 रुपये वाला प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 SMS और अनलिमिटेड डेटा मिलता है, लेकिन यहां भी 28 दिनों के लिए 300GB की कैपिंग लागू है. इस प्लान का रोजाना खर्च लगभग 11.96 रुपये पड़ता है. OTT बेनिफिट्स इसमें शामिल नहीं हैं.
1005 रुपये वाला प्लान
5 / 71005 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है. इसमें भी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और 300GB तक डेटा (28 दिन के हिसाब से) मिलता है. यह प्लान भी किफायती कैटेगरी में आता है और इसका रोजाना खर्च करीब 11.96 रुपये है.
डेटा और OTT बेनिफिट्स
6 / 7इन सभी प्लान्स में 4G और 5G डेटा का सपोर्ट मिलता है, लेकिन अनलिमिटेड होने के बावजूद एक तय सीमा (300GB प्रति 28 दिन) रखी गई है. यानी ज्यादा डेटा यूज करने वालों को यह बात ध्यान में रखनी होगी. इन प्लान्स की एक कमी यह है कि इनमें किसी भी तरह का OTT सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है. यानी अगर आप Netflix, Prime Video या अन्य प्लेटफॉर्म्स का फायदा चाहते हैं, तो अलग से सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
किन लोगों के लिए सही हैं ये प्लान्स
7 / 7अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं और लंबी वैलिडिटी के साथ सस्ता प्लान चाहते हैं, तो Vi के ये प्लान अच्छे विकल्प हो सकते हैं. हालांकि, खरीदने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि यह प्लान आपके क्षेत्र में उपलब्ध है या नहीं.
.png)