इन गलतियों से ब्लास्ट हो सकता है AC! गर्मियों में जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

गर्मी में राहत देने वाला AC कब खतरे का कारण बन जाए, पता भी नहीं चलता. कई लोग छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर आग या ब्लास्ट जैसी बड़ी घटना में बदल सकती हैं. जानते हैं वे क्या है.

AC BLAST.jpg
1 / 8
Kin galtiyon se blast hota hai AC

Advertisment

सर्विस नहीं कराई तो बढ़ेगा खतरा

सर्विस नहीं कराई तो बढ़ेगा खतरा2 / 8

अगर AC की समय पर सफाई और सर्विस नहीं होती, तो उसमें धूल और गंदगी जमा हो जाती है. इससे मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ जाता है, जो आगे चलकर आग या ब्लास्ट का कारण बन सकता है.

विज्ञापन

खराब वायरिंग से हो सकता है शॉर्ट सर्किट

खराब वायरिंग से हो सकता है शॉर्ट सर्किट3 / 8

सस्ती या कमजोर वायरिंग AC के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती है. ज्यादा लोड पड़ने पर तार गर्म होकर जल सकते हैं और शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग सकती है.

गैस लीकेज को हल्के में न लें

गैस लीकेज को हल्के में न लें4 / 8

अगर AC की गैस लीक हो रही है, तो यह बड़ा खतरा बन सकता है. इससे कूलिंग कम होती है और आग लगने का जोखिम भी बढ़ जाता है. किसी भी अजीब गंध या परफॉर्मेंस में गिरावट को नजरअंदाज न करें.

विज्ञापन

लगातार चलाना भी है खतरनाक

लगातार चलाना भी है खतरनाक5 / 8

घंटों तक बिना रुके AC चलाने से इसके पार्ट्स पर दबाव बढ़ता है. इससे मशीन गर्म हो सकती है और खराब होने या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. बीच-बीच में AC को आराम देना जरूरी है.

लोकल पार्ट्स से बढ़ सकता है रिस्क

लोकल पार्ट्स से बढ़ सकता है रिस्क6 / 8

पैसे बचाने के चक्कर में अगर आप घटिया या लोकल पार्ट्स लगवाते हैं, तो ये जल्दी खराब हो सकते हैं और मशीन की सेफ्टी को खतरे में डाल सकते हैं.

विज्ञापन

पुराने Split AC ज्यादा जोखिम में

पुराने Split AC ज्यादा जोखिम में7 / 8

पुराने स्प्लिट AC में ब्लास्ट का खतरा ज्यादा होता है, खासकर जब आउटडोर यूनिट सीधे धूप में लगी हो. ज्यादा गर्मी और लो टेंपरेचर पर लगातार चलाने से मशीन पर लोड बढ़ जाता है.

सुरक्षित रहने के आसान उपाय

सुरक्षित रहने के आसान उपाय8 / 8

हमेशा सही टेकनीशियन से सर्विस कराएं, अच्छी वायरिंग का इस्तेमाल करें और 24-26 डिग्री पर AC चलाएं. किसी भी असामान्य आवाज या गंध को नजरअंदाज न करें यही छोटी सावधानियां आपको बड़े खतरे से बचा सकती हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन