ये फीचर बन गए Telegram के ब्लॉक होने की वजह! जानकर WhatsApp यूजर्स भी रह जाएंगे हैरान
भारत में टेलीग्राम के अस्थायी ब्लॉक होने के बाद यह ऐप अचानक सुर्खियों में आ गया है. कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर टेलीग्राम में ऐसा क्या है जो WhatsApp में नहीं मिलता. आइए जानते हैं टेलीग्राम और WhatsApp के बीच क्या हैं बड़े अंतर और क्यों यह ऐप चर्चा का विषय बना हुआ है.

भारत में टेलीग्राम के अस्थायी रूप से ब्लॉक होने की खबर के बाद यह ऐप एक बार फिर चर्चा में आ गया है. सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की सिफारिश पर 22 जून तक इस प्लेटफॉर्म को ब्लॉक किया है, जिसके बाद लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर टेलीग्राम और व्हाट्सऐप में ऐसा क्या अंतर है.
टेलीग्राम और WhatsApp की तुलना क्यों हो रही है?
2 / 10टेलीग्राम के ब्लॉक होने के बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगा कि जब दोनों मैसेजिंग ऐप हैं, तो कार्रवाई सिर्फ टेलीग्राम पर ही क्यों हुई. इसके पीछे टेलीग्राम के कुछ खास फीचर्स को वजह माना जा रहा है, जो WhatsApp में उपलब्ध नहीं हैं.
यूजरनेम से जुड़ने की सुविधा
3 / 10टेलीग्राम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए भी दूसरों से जुड़ सकते हैं. इसके लिए प्लेटफॉर्म यूजरनेम आधारित कनेक्शन की सुविधा देता है. ये भी पढ़ें- Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, एक प्लान में चला सकते हैं 4 सिम, जबरदस्त हैं बेनिफिट्स
फोन नंबर छिपाने का विकल्प
4 / 10टेलीग्राम में प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए यूजर्स अपना फोन नंबर छिपा सकते हैं. इससे दूसरे लोग केवल यूजरनेम के जरिए संपर्क कर सकते हैं और मोबाइल नंबर देखने की जरूरत नहीं पड़ती. ये भी पढ़ें- सिर्फ प्लेन में ही नहीं, इन 3 चीजों के भी काम आता है फ्लाइट मोड, 90% फोन यूजर्स नहीं जानते होंगे सही जवाब
WhatsApp का मॉडल है अलग
5 / 10दूसरी तरफ WhatsApp पूरी तरह मोबाइल नंबर आधारित सिस्टम पर काम करता है. किसी व्यक्ति से चैट शुरू करने या संपर्क बनाने के लिए उसका फोन नंबर होना जरूरी होता है.
बॉट्स फीचर बनाता है टेलीग्राम को खास
6 / 10टेलीग्राम में बॉट्स की सुविधा मिलती है, जो कई तरह के ऑटोमेटेड काम कर सकते हैं. इनकी मदद से यूजर्स अलग-अलग टूल्स और सेवाओं का इस्तेमाल सीधे ऐप के भीतर कर सकते हैं. टेलीग्राम के मिनी ऐप्स फीचर के जरिए कई अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध होती हैं. ये फीचर ऐप को सिर्फ मैसेजिंग प्लेटफॉर्म से आगे ले जाकर मल्टी-फंक्शनल टूल बना देते हैं.
ग्रुप मैनेजमेंट के लिए एडवांस टूल्स
7 / 10टेलीग्राम में ऐसे कई टूल्स मौजूद हैं जिनकी मदद से बड़े ग्रुप्स को आसानी से मैनेज किया जा सकता है. एडमिन्स को कंट्रोल और मॉडरेशन के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलते हैं.
गेम्स और पोल्स जैसी सुविधाएं
8 / 10यूजर्स टेलीग्राम पर गेम्स खेल सकते हैं, पोल्स बना सकते हैं और कई इंटरैक्टिव फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. यही वजह है कि यह प्लेटफॉर्म सिर्फ चैटिंग तक सीमित नहीं रहता.
बड़े ग्रुप बनाने की क्षमता
9 / 10टेलीग्राम का एक और बड़ा फीचर इसकी विशाल ग्रुप क्षमता है. इस प्लेटफॉर्म पर एक ग्रुप में 2 लाख तक सदस्यों को जोड़ा जा सकता है, जो इसे बड़े समुदायों के लिए उपयोगी बनाता है. WhatsApp पर फिलहाल एक ग्रुप में अधिकतम 1,024 सदस्यों को जोड़ने की सुविधा मिलती है. यही वजह है कि बड़े स्तर पर कम्युनिटी मैनेजमेंट के मामले में टेलीग्राम ज्यादा सक्षम माना जाता है.
फाइल शेयरिंग में भी आगे है टेलीग्राम
10 / 10टेलीग्राम अपने प्रीमियम यूजर्स को 4GB तक की फाइल शेयर करने की सुविधा देता है. वहीं फ्री यूजर्स के लिए भी 2GB तक फाइल भेजने का विकल्प उपलब्ध है. दूसरी ओर WhatsApp में ऐसी कोई प्रीमियम फाइल-शेयरिंग सुविधा मौजूद नहीं है. (Images Credit-unsplash/Freepik)



















