घर के स्विच बोर्ड पर क्यों जलती है लाल लाइट, क्या इसके लगातार चलने से आता है बिजली बिल?

क्या आपने कभी सोचा है कि स्विच बोर्ड में लगी लाल इंडिकेटर लाइट 24 घंटे जलने के बावजूद आपका बिजली बिल क्यों नहीं बढ़ाती? इसके असली काम जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

_red Switch
1 / 7

 

घर के स्विच बोर्ड में लगी लाल या नारंगी रंग की छोटी इंडिकेटर लाइट आपने जरूर देखी होगी. यह लाइट अक्सर हर समय जलती रहती है, चाहे बोर्ड के स्विच ऑन हों या ऑफ. ज्यादातर लोग इसे सिर्फ बिजली आने का संकेत मानते हैं, लेकिन इसका काम सिर्फ इतना ही नहीं है. यह आपके घर के इलेक्ट्रिकल सिस्टम से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी देती है.

विज्ञापन

स्विच ऑफ होने पर भी क्यों जलती रहती है?

स्विच ऑफ होने पर भी क्यों जलती रहती है?2 / 7

यह इंडिकेटर लाइट सीधे घर की मुख्य बिजली लाइन यानी फेज और न्यूट्रल से जुड़ी होती है. यही वजह है कि जब तक घर में बिजली की सप्लाई आती रहती है, तब तक यह लगातार जलती रहती है. बोर्ड के किसी भी स्विच को ऑन या ऑफ करने से इस लाइट पर कोई असर नहीं पड़ता.

विज्ञापन

क्या इससे बिजली का बिल बढ़ता है?

क्या इससे बिजली का बिल बढ़ता है?3 / 7

कई लोगों को लगता है कि 24 घंटे जलने की वजह से यह लाइट काफी बिजली खर्च करती होगी, लेकिन ऐसा नहीं है. यह कोई सामान्य बल्ब नहीं बल्कि नियॉन (Neon) लैंप होता है, जो केवल लगभग 0.2 से 0.5 वॉट बिजली की खपत करता है. अगर यह पूरे साल लगातार जलती रहे, तब भी करीब 1 से 2 यूनिट बिजली ही खर्च होती है. इसलिए इसका असर बिजली के बिल पर लगभग न के बराबर होता है. ये भी पढ़ें- अब iPhone से Android में मिनटों में ट्रांसफर करें पूरा डेटा, Apple ने लॉन्च किया नया फीचर

वोल्टेज की स्थिति भी बताती है यह लाइट

वोल्टेज की स्थिति भी बताती है यह लाइट4 / 7

यह छोटी इंडिकेटर लाइट घर के वोल्टेज का अंदाजा लगाने में भी मदद करती है. अगर वोल्टेज कम होगा, तो इसकी रोशनी हल्की दिखाई देगी. वहीं, वोल्टेज सामान्य या ज्यादा होने पर इसकी चमक तेज हो जाती है. इससे बिना किसी मीटर के भी बिजली की स्थिति का मोटा अनुमान लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

 इन्वर्टर और मेन सप्लाई की पहचान आसान

 इन्वर्टर और मेन सप्लाई की पहचान आसान5 / 7

जिन घरों में इन्वर्टर लगा होता है, वहां कई बार अलग-अलग रंग की इंडिकेटर लाइट लगाई जाती है. इससे तुरंत पता चल जाता है कि घर इस समय सरकारी बिजली (मेन सप्लाई) पर चल रहा है या इन्वर्टर से बिजली मिल रही है. ये भी पढ़ें- लैपटॉप में 3 USB-C पोर्ट होने के बावजूद चार्जिंग सिर्फ एक से क्यों होती है? जानिए असली वजह

हैवी उपकरणों के लिए देती है सुरक्षा का संकेत

हैवी उपकरणों के लिए देती है सुरक्षा का संकेत6 / 7

फ्रिज, एसी और गीजर जैसे भारी बिजली उपकरणों के लिए इस्तेमाल होने वाले 16-एम्पियर स्विच बोर्ड में इंडिकेटर लाइट सुरक्षा अलार्म की तरह भी काम करती है. अगर आपने उपकरण का स्विच बंद कर दिया है, लेकिन इंडिकेटर फिर भी जल रही है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि स्विच के अंदर स्पार्किंग की वजह से तार आपस में चिपक गए हैं और सॉकेट में अब भी करंट मौजूद है. ऐसी स्थिति में बोर्ड की तुरंत जांच और मरम्मत करवानी चाहिए.

विज्ञापन

टिमटिमाती लाइट को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

टिमटिमाती लाइट को बिल्कुल नजरअंदाज न करें7 / 7

अगर हैवी इलेक्ट्रिकल उपकरण चलाते समय इंडिकेटर लाइट टिमटिमाने लगे या अचानक बंद हो जाए, तो यह सॉकेट के अंदर ओवरहीटिंग या खराबी का संकेत हो सकता है. ऐसे में बिजली के बोर्ड का इस्तेमाल बंद करके उसे जल्द से जल्द ठीक करवाना चाहिए. यानी स्विच बोर्ड की यह छोटी-सी लाइट सिर्फ बिजली आने का संकेत नहीं देती, बल्कि आपके घर की इलेक्ट्रिकल सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन