स्ट्रीट लाइट के पोल पर क्यों लगा होता है छोटा बॉक्स? जानें किस काम आता है ये डिवाइस
सड़क पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल के नीचे आपने छोटा सा बॉक्स जरूर देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका काम क्या होता है? आइए जानते हैं इसके अंदर क्या होता है और यह कैसे काम करता है.

सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के पोल को आपने कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आपने पोल के नीच लगे छोटे बॉक्स या पैनल पर कभी ध्यान दिया है? देखने में ये बॉक्स भले ही छोटा लगता हो लेकिन स्ट्रीट लाइट की पावर सप्लाई और सेफ्टी में इसका अहम रोल होता है.
मेंटेनेंस के काम आता है यह बॉक्स
2 / 7स्ट्रीट लाइट के पोल पर लगा बॉक्स कई जरूरी काम आसान बनाता है. अगर लाइट की वायरिंग या किसी दूसरे इलेक्ट्रिकल हिस्से मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती है, तो इसी बॉक्स की मदद से बिजली की सप्लाई को कंट्रोल किया जा सकता है. इसे मरम्मत का काम ज्यादा आसानी से होता है.
बॉक्स के अंदर लगा होता है फ्यूज या सर्किट ब्रेकर
3 / 7इस बॉक्स के अंदर फ्यूज या सक्रिट ब्रेकर लगा होता है. इसका काम स्ट्रील लाइट को सही पाव सप्लाई देने के साथ उसे ज्यादा वोल्टेज या इलेक्ट्रिकल गड़बड़ी से बचाना है. अगर बिजली की सप्लाई में कोई समस्या आती है तो फ्यूज या सर्किट ब्रेकर सुरक्षा देने में मदद करता है.
एक लाइट खराब हो तो पूरे इलाके की बिजली बंद नहीं करनी पड़ती
4 / 7कई बार किसी सड़क की एक स्ट्रील लाइट खराब हो जाती है तो ऐसी कंडीशन में पूरे इलाके की स्ट्रीट लाइट बंद करने की जरूरत नहीें पड़ती. पोल पर लगे बॉक्स की मदद से संबंधित लाइट की बिजली सप्लाई को अलग करके उसकी जांच और मरम्मत की जा सकती है.
हाई वोल्टेज से भी बचाता है
5 / 7बिजली की सप्लाई में अचानक हाई वोल्टेज आने पर स्ट्रीट लाइट के इलेक्ट्रिकल हिस्से खराब हो सकते हैं. ऐसे समय में बॉक्स के अंदर लगा फ्यूज या सर्किट ब्रेकर सुरक्षा का काम करता है. ये बिजली की गड़बड़ी को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे स्ट्रीट लाइट को नुकसान होने का खतरा कम हो जाता है.
अंडरग्राउंड केबल से मिलती है बिजली
6 / 7स्ट्रीट लाइट के पोल पर लगा बॉक्स अंडरग्राउंड केबल से जुड़ा होता है. इसे कनेक्शन के जरिए बिजली स्ट्रीट लाइट तक पहुंचती है. कुछ जगहों पर इस बॉक्स में सेंसर भी लगाए जाते हैं जो अंधेरा होने पर स्ट्रीट लाइट को अपने आप चालू कर देते हैं.
पानी से सुरक्षा और अपग्रेड में भी काम आता है
7 / 7बिजली वाले हिस्से में पानी पहुंचने पर शॉर्ट सर्किट या हादसे का खतरा हो सकता है. इसलिए फ्यूज और दूसरे इलेक्ट्रिकल पार्ट्स को प्लास्टिक के वाटरप्रूफ बॉक्स के अंदर रखा जाता है. ताकि बारिश और दूसरे मौसम में वे सुरक्षित रहें. ये भी पढे़ं- LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! 16 अगस्त तक नहीं कराया eKYC तो रुक सकती है गैस बुकिंग और सब्सिडी



















