अब गले में पहने AC! Sony का नया गैजेट शरीर को करेगा बर्फ जैसा ठंडा

अब गर्मी से राहत पाने के लिए भारी AC की जरूरत नहीं! Sony एक ऐसा AC लेकर आया है, जिसे शर्ट के अंदर पहनकर शरीर को ठंडा रखा जा सकता है. जानते है इसकी डिटेल्स.

AC.jpg (7)
1 / 9

भीषण गर्मी में बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं लगता. इसी परेशानी को कम करने के लिए Sony ने एक खास wearable AC डिवाइस पेश किया है, जिसे कपड़ों के अंदर गर्दन के पास पहनकर इस्तेमाल किया जा सकता है. यह छोटा गैजेट चलते-फिरते शरीर को ठंडक देने का दावा करता है और सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है. खास बात यह है कि यह डिवाइस बाहर काम करने वालों, ऑफिस जाने वालों और ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है.

विज्ञापन

गर्दन में पहनिए, चलते-फिरते पाइए ठंडक

गर्दन में पहनिए, चलते-फिरते पाइए ठंडक2 / 9

Sony का नया wearable AC एक ऐसा डिवाइस है जिसे गर्दन के पीछे पहनना होता है. इसे कपड़ों के अंदर आसानी से लगाया जा सकता है और यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. कंपनी का कहना है कि यह गर्म मौसम में राहत देने के लिए डिजाइन किया गया है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा वायरल?

सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा वायरल?3 / 9

Sony का यह नया गैजेट इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. लोगों को इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन और “चलता-फिरता AC” वाला कॉन्सेप्ट काफी पसंद आ रहा है. खासकर उन यूजर्स के बीच इसकी ज्यादा चर्चा है जो रोजाना धूप और गर्मी में बाहर रहते हैं.

पहले से बेहतर बनाया नया मॉडल

 पहले से बेहतर बनाया नया मॉडल4 / 9

Sony इससे पहले भी wearable cooling devices लॉन्च कर चुकी है, लेकिन नए मॉडल में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. कंपनी ने इसमें हल्का डिजाइन, बेहतर बैटरी और स्मार्ट टेम्परेचर कंट्रोल जैसे फीचर्स जोड़े हैं, जिससे इसका इस्तेमाल ज्यादा आसान और आरामदायक हो गया है.

ये भी पढ़ें- AC में गैस कम या खत्म हो गई कैसे पता चलता है? ये 5 संकेत तुरंत बता देंगे सच्चाई

 

विज्ञापन

ऐसे काम करता है Sony Reon Pocket Pro Plus

ऐसे काम करता है Sony Reon Pocket Pro Plus5 / 9

Sony का यह wearable AC थर्मोइलेक्ट्रिक कूलिंग टेक्नोलॉजी पर काम करता है. आसान भाषा में समझें तो यह गर्दन के हिस्से को ठंडा करता है, जिससे पूरे शरीर को ठंडक महसूस होती है. इसमें सेंसर भी दिए गए हैं, जो आसपास के तापमान को समझकर कूलिंग लेवल को एडजस्ट कर सकते हैं.  

बाहर काम करने वालों के लिए हो सकता है फायदेमंद

बाहर काम करने वालों के लिए हो सकता है फायदेमंद6 / 9

यह डिवाइस खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी माना जा रहा है जो लंबे समय तक बाहर रहते हैं. ऑफिस जाने वाले, डिलीवरी एजेंट, ट्रैवल करने वाले लोग या धूप में काम करने वाले यूजर्स इससे राहत महसूस कर सकते हैं.   ये भी पढ़ें- AC चलाकर भी आएगा कम बिल! रिमोट के इस फीचर को आज ही करें ऑन    

विज्ञापन

हल्का डिजाइन और आरामदायक फिटिंग

हल्का डिजाइन और आरामदायक फिटिंग7 / 9

Sony ने इस डिवाइस को कॉम्पैक्ट और हल्का बनाया है ताकि यूजर इसे लंबे समय तक पहन सके. इसे गर्दन के पीछे फिट किया जाता है और कपड़ों के अंदर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी ने इसका डिजाइन ऐसा रखा है कि यह ज्यादा भारी महसूस न हो.    

बैटरी और चार्जिंग पर भी खास ध्यान

बैटरी और चार्जिंग पर भी खास ध्यान8 / 9

Sony के नए wearable AC में बेहतर बैटरी बैकअप देने का दावा किया गया है. कंपनी के मुताबिक यह लंबे समय तक कूलिंग सपोर्ट दे सकता है. इसमें USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे इसे आसानी से चार्ज किया जा सकेगा.  

विज्ञापन

मोबाइल ऐप से कंट्रोल होगी कूलिंग

मोबाइल ऐप से कंट्रोल होगी कूलिंग9 / 9

इस डिवाइस में अलग-अलग कूलिंग लेवल का ऑप्शन मिल सकता है. साथ ही यूजर्स मोबाइल ऐप के जरिए कूलिंग को कंट्रोल कर पाएंगे. यानी जरूरत के हिसाब से ठंडक को कम या ज्यादा किया जा सकेगा. (Photos-Sony)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन