क्या बैक कवर और टेम्पर्ड ग्लास की वजह से गर्म होता है फोन?

क्या आपका स्मार्टफोन भी जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है? इसकी वजह सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि आपका फोन कवर और टेम्पर्ड ग्लास भी हो सकते हैं. जानिए कैसे गलत एक्सेसरीज फोन की बैटरी और परफॉर्मेंस पर असर डालती हैं.

PHONE HEAT.jpg
1 / 8

 

स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए ज्यादातर लोग फोन कवर और टेम्पर्ड ग्लास लगाते हैं. लेकिन कई बार यही एक्सेसरीज फोन के ज्यादा गर्म होने का कारण भी बन सकती हैं. खासकर गर्मियों में गेमिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग और फास्ट चार्जिंग के दौरान यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है.

विज्ञापन

कैसे बढ़ता है फोन का तापमान?

कैसे बढ़ता है फोन का तापमान?2 / 8

स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय प्रोसेसर, बैटरी और चार्जिंग सिस्टम लगातार हीट पैदा करते हैं. सामान्य स्थिति में यह गर्मी फोन की बॉडी से बाहर निकलती रहती है, जिससे डिवाइस का तापमान कंट्रोल में रहता है.

विज्ञापन

मोटे फोन कवर से क्यों होती है दिक्कत?

मोटे फोन कवर से क्यों होती है दिक्कत?3 / 8

अगर फोन पर मोटा सिलिकॉन, रबर या लेदर कवर लगा हो, तो वह इंसुलेटर की तरह काम करता है. ऐसे कवर फोन की हीट को बाहर निकलने से रोक देते हैं, जिससे डिवाइस जल्दी गर्म होने लगता है.

फास्ट चार्जिंग में बढ़ जाती है परेशानी

फास्ट चार्जिंग में बढ़ जाती है परेशानी4 / 8

एक्सपर्ट्स का कहना है कि फास्ट चार्जिंग के दौरान बैटरी पहले से ज्यादा गर्म होती है. ऐसे में अगर फोन पर मोटा कवर लगा हो, तो हीट बाहर नहीं निकल पाती और फोन का तापमान तेजी से बढ़ सकता है. ये भी पढ़ें- Jio यूजर्स की मौज! सिर्फ 200 रुपये में मिलेंगे 15 OTT ऐप्स और 30GB डेटा, सबसे सस्ता प्लान लॉन्च

विज्ञापन

टेम्पर्ड ग्लास का भी पड़ सकता है असर

टेम्पर्ड ग्लास का भी पड़ सकता है असर5 / 8

स्क्रीन पर लगा टेम्पर्ड ग्लास भी एक अतिरिक्त लेयर बना देता है. अच्छी क्वालिटी का पतला ग्लास ज्यादा असर नहीं डालता, लेकिन खराब या मोटा टेम्पर्ड ग्लास स्क्रीन से निकलने वाली गर्मी को कुछ हद तक रोक सकता है.

गेमिंग और हाई ब्राइटनेस में ज्यादा असर

गेमिंग और हाई ब्राइटनेस में ज्यादा असर6 / 8

लंबे समय तक गेमिंग करने या फोन की ब्राइटनेस ज्यादा रखने पर फोन पहले से ज्यादा हीट पैदा करता है. ऐसे में मोटा टेम्पर्ड ग्लास और भारी कवर हीटिंग की समस्या को और बढ़ा सकते हैं. ये भी पढ़ें-WhatsApp पर आपको किसने किया है Block? मिनटों में ऐसे चलेगा पता  

विज्ञापन

फोन को गर्म होने से कैसे बचाएं?

फोन को गर्म होने से कैसे बचाएं?7 / 8

अगर फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है, तो चार्जिंग या हैवी गेमिंग के दौरान कवर हटाना फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा हल्के और पतले कवर इस्तेमाल करने से भी हीटिंग काफी कम हो सकती है.

गलत एक्सेसरीज से परफॉर्मेंस पर असर

गलत एक्सेसरीज से परफॉर्मेंस पर असर8 / 8

 फोन की सुरक्षा जरूरी है, लेकिन गलत कवर और खराब क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ दोनों को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए एक्सेसरीज चुनते समय क्वालिटी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. (Image Credit-Freepik)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन