कवर में भूलकर भी न रखें ये सामान वरना फट सकता है फोन! अक्सर लोग करते हैं ये गलती
क्या आप भी स्मार्टफोन कवर में कुछ भी सामान रखते हैं? आपकी यह छोटी-सी आदत फोन की बैटरी, डेटा और परफॉर्मेंस को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. जानिए कौन-सी 5 चीजें हैं जिन्हें कभी भी फोन कवर में नहीं रखना चाहिए.

कवर में चीजें रखने की आदत क्यों है खतरनाक?
2 / 7गर्मी और हीटवेव के दौरान स्मार्टफोन सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा गर्म होते हैं. अगर कवर के अंदर अतिरिक्त सामान रखा हो तो फोन की गर्मी फंस सकती है. इससे बैटरी पर दबाव बढ़ता है और गंभीर मामलों में बैटरी खराब होने या ब्लास्ट का खतरा भी बढ़ सकता है.
कवर में कैश रखना पड़ सकता है महंगा
3 / 7कई लोग जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए फोन कवर में नोट या नकदी रख लेते हैं. हालांकि यह सुविधा वाली आदत लग सकती है, लेकिन इससे फोन की हीटिंग बढ़ सकती है और लंबे समय में बैटरी की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है. ये भी पढ़ें- iPhone 18 का इंतजार करें या अभी खरीद लें नया iPhone? जानिए कौन-सा मॉडल है सबसे फायदे का सौदा
कवर में न रखे कोई भी कार्ड
4 / 7फोन कवर में ATM कार्ड, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड रखना भी सही नहीं माना जाता. लगातार गर्म होने वाला फोन कार्ड की मैग्नेटिक स्ट्रिप को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे कार्ड ठीक से काम करना बंद कर सकता है. कई लोग मेट्रो कार्ड को भी फोन कवर में रखते हैं. ज्यादा तापमान और लगातार गर्मी की वजह से कार्ड की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है, जिससे भविष्य में परेशानी हो सकती है. ये भी पढ़ें- ब्लास्ट से पहले AC देता है ये संकेत, इन्हें इग्नोर करना पड़ सकता है भारी!
सिक्के और चाबी रखने से बचें
5 / 7कुछ लोग कवर के पीछे सिक्के, चाबी या अन्य धातु की चीजें रख लेते हैं. मेटल तेजी से गर्मी को अवशोषित करता है, जिससे फोन का तापमान और बढ़ सकता है. साथ ही रगड़ की वजह से फोन का बैक पैनल भी खराब हो सकता है. धातु से बनी वस्तुएं फोन की गर्मी को बढ़ाने का काम करती हैं. ऐसे में अगर फोन पहले से गर्म हो रहा हो, तो मेटल आइटम स्थिति को और खराब कर सकते हैं. (Image Credit-Pexels/AI)
सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड को कवर में रखना सही नहीं
6 / 7अक्सर लोग अतिरिक्त सिम कार्ड को सुरक्षित रखने के लिए फोन कवर में रख लेते हैं. लेकिन स्मार्टफोन की गर्मी सिम कार्ड को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे वह काम करना बंद कर सकता है. फोन कवर में मेमोरी कार्ड रखने से भी बचना चाहिए. ज्यादा तापमान की वजह से कार्ड खराब हो सकता है और उसमें मौजूद जरूरी डेटा भी खो सकता है.
गर्मी में बढ़ जाती है परेशानी
7 / 7भीषण गर्मी के मौसम में फोन पहले से ही ज्यादा तापमान झेल रहा होता है. ऐसे में कवर के अंदर अतिरिक्त सामान रखना डिवाइस की कूलिंग क्षमता को प्रभावित कर सकता है. फोन कवर का इस्तेमाल सिर्फ सुरक्षा के लिए करें. उसमें पैसे, कार्ड, सिक्के, चाबी, सिम कार्ड या मेमोरी कार्ड रखने से बचें. इससे फोन की परफॉर्मेंस बेहतर रहेगी और ओवरहीटिंग का खतरा भी कम होगा.
