QR स्कैन करते ही फोन में चल पड़ेगा इंटरनेट, सरकार ने लॉन्च किए सस्ते Wi-Fi प्लान, ऐसे मिलेगा फायदा

अब रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मॉल में इंटरनेट चलाना पहले से कहीं ज्यादा आसान होने वाला है. सरकार ने PM-WANI योजना में बड़े बदलाव किए हैं, जिसके बाद सिर्फ QR कोड स्कैन करते ही Wi-Fi कनेक्ट हो जाएगा.

PM WANI.jpg
1 / 7

देशभर में इंटरनेट पहुंच को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने PM-WANI पब्लिक Wi-Fi योजना में बड़े बदलाव किए हैं. दूरसंचार विभाग (DoT) की तरफ से किए गए इन अपडेट्स के बाद अब रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मॉल जैसी जगहों पर इंटरनेट इस्तेमाल करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा.

विज्ञापन

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगा इंटरनेट

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगा इंटरनेट2 / 7

अब पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करने के लिए लंबा लॉगिन प्रोसेस नहीं करना पड़ेगा. नए नियमों के तहत यूजर्स सिर्फ QR कोड स्कैन करके सीधे Wi-Fi से कनेक्ट हो सकेंगे. सरकार का कहना है कि यह तरीका तेज होने के साथ-साथ ज्यादा सुरक्षित भी रहेगा.

विज्ञापन

स्टूडेंट्स और यात्रियों को मिलेगा फायदा

स्टूडेंट्स और यात्रियों को मिलेगा फायदा3 / 7

PM-WANI में किए गए बदलावों का सबसे ज्यादा फायदा छात्रों, यात्रियों और छोटे व्यापारियों को मिलेगा. खासतौर पर उन लोगों को राहत मिलेगी जो ट्रैवल के दौरान इंटरनेट पर ज्यादा निर्भर रहते हैं.

सरकार लाई छोटे वैलिडिटी वाले प्लान

सरकार लाई छोटे वैलिडिटी वाले प्लान4 / 7

सरकार ने पब्लिक Wi-Fi के लिए नए शॉर्ट टर्म प्लान भी पेश किए हैं. ये 15 मिनट, 30 मिनट और 60 मिनट की वैलिडिटी वाले सैशे-स्टाइल प्लान होंगे. इन्हें खासतौर पर ट्रांजिट हब्स और पब्लिक जगहों के लिए डिजाइन किया गया है. ये भी पढ़ें-  WhatsApp पर आपको किसने किया है Block? मिनटों में ऐसे चलेगा पता  

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और मॉल में मिलेगी सुविधा

रेलवे स्टेशन और मॉल में मिलेगी सुविधा5 / 7

इन नए प्लान्स का इस्तेमाल रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल, मॉल और दूसरी पब्लिक जगहों पर किया जा सकेगा. इससे कम समय के लिए इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को सस्ता और आसान विकल्प मिलेगा.

बदले जाएंगे पब्लिक Wi-Fi के नाम

बदले जाएंगे पब्लिक Wi-Fi के नाम6 / 7

सरकार ने साइबर फ्रॉड और फर्जी Wi-Fi नेटवर्क से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब सभी ऑफिशियल पब्लिक हॉटस्पॉट के नाम में ‘PMWANI’ ब्रांडिंग जरूरी होगी, ताकि लोग असली और सुरक्षित नेटवर्क को आसानी से पहचान सकें. ये भी पढ़ें- 1 टन और 1.5 टन AC को रोज कितनी देर चलाने पर बिजली बिल जीरो आएगा?

विज्ञापन

जुलाई 2026 तक लागू होंगे नए नियम

जुलाई 2026 तक लागू होंगे नए नियम7 / 7

DoT ने PM-WANI से जुड़े सभी ऑपरेटर्स को नए दिशा-निर्देश लागू करने के लिए 8 हफ्तों का समय दिया है. उम्मीद है कि जुलाई 2026 तक यह पूरी नई हाई-टेक व्यवस्था देशभर में लागू हो जाएगी. (Images Credit-AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन