LPG यूजर्स ध्यान दें, सिलेंडर से जुड़ा ये नियम नहीं मना तो जाना पड़ेगा जेल! जुर्माना भी तय

अगर आप भी भविष्य के डर से घर में ज्यादा LPG सिलेंडर जमा कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए. सरकार ने इस पर सख्ती बढ़ा दी है और तय सीमा से ज्यादा सिलेंडर रखने पर कनेक्शन काटने से लेकर जुर्माना और जेल तक की कार्रवाई हो सकती है. जानिए क्या है सही नियम और कैसे बचें परेशानी से.

LPG.jpg (2)
1 / 7

Advertisment

हॉर्डिंग पर सख्त हुआ रुख

हॉर्डिंग पर सख्त हुआ रुख2 / 7

सरकार ने LPG सिलेंडर की जमाखोरी पर सख्ती बढ़ा दी है. अगर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा सिलेंडर स्टॉक करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. इसमें गैस कनेक्शन काटना, जुर्माना लगाना और गंभीर मामलों में जेल तक की सजा शामिल हो सकती है.

विज्ञापन

घर में कितने सिलेंडर रखना है सही?

घर में कितने सिलेंडर रखना है सही?3 / 7

सामान्य तौर पर एक घरेलू कनेक्शन पर 2 सिलेंडर रखने की अनुमति होती है- एक इस्तेमाल के लिए और दूसरा बैकअप के रूप में. इससे ज्यादा सिलेंडर रखना नियमों के खिलाफ माना जा सकता है, हालांकि विशेष परिस्थितियों में अतिरिक्त सिलेंडर की अनुमति ली जा सकती है.

ज्यादा सिलेंडर रखने पर क्या होगा?

ज्यादा सिलेंडर रखने पर क्या होगा?4 / 7

अगर कोई व्यक्ति तय सीमा से ज्यादा LPG सिलेंडर जमा करता है, तो इसे गलत इस्तेमाल या कालाबाजारी के रूप में देखा जा सकता है. खासकर तब, जब बाजार में गैस की कमी चल रही हो, ऐसे मामलों में कार्रवाई और सख्त हो जाती है.

विज्ञापन

जुर्माना और कनेक्शन रद्द होने का खतरा

जुर्माना और कनेक्शन रद्द होने का खतरा5 / 7

नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है, जिसकी राशि केस के हिसाब से तय होती है. इसके अलावा गैस कनेक्शन भी रद्द किया जा सकता है और अतिरिक्त सिलेंडर जब्त किए जा सकते हैं.

गलत इस्तेमाल पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई

गलत इस्तेमाल पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई6 / 7

अगर कोई व्यक्ति LPG सिलेंडर को बड़ी मात्रा में जमा करके बेचने या किसी गलत तरीके से इस्तेमाल करने की कोशिश करता है, तो उस पर पुलिस केस दर्ज हो सकता है. ऐसे मामलों में भारी जुर्माना और जेल की सजा भी हो सकती है.

विज्ञापन

नियम क्यों बनाए गए हैं?

नियम क्यों बनाए गए हैं?7 / 7

LPG सिलेंडर घरेलू जरूरत की चीज है और इसका सही वितरण सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने ये नियम बनाए हैं. इसका उद्देश्य यह है कि हर व्यक्ति को समय पर गैस मिल सके और कोई भी व्यक्ति ज्यादा स्टॉक करके दूसरों की जरूरतों को प्रभावित न करे. साथ ही, LPG सिलेंडर ज्वलनशील होते हैं, इसलिए ज्यादा संख्या में इन्हें घर में रखना सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक हो सकता है.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन