1199 रुपये में Jio, Airtel या Vi किसका प्लान बेहतर? एक कंपनी दे रही 35,000 का फायदा

अगर आप करीब 1199 रुपये का रिचार्ज प्लान लेने की सोच रहे हैं तो जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया तीनों ही कंपनियां इस प्राइस रेंज में प्लान ऑफर करती हैं. लेकिन सवाल यह है कि इनमें सबसे ज्यादा डेटा, OTT बेनेफिट और एक्स्ट्रा सुविधाएं किस कंपनी के प्लान में मिलती हैं. यहां जानिए तीनों प्लान का पूरा कंपैरिजन.

Jio Airtel VI
1 / 7
1199 recharge plan comparison

Advertisment

जियो का 1199 रुपये वाला प्लान

जियो का 1199 रुपये वाला प्लान2 / 7

जियो अपने ग्राहकों को 1199 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर करती है. इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 3GB डेटा मिलता है और जहां 5G नेटवर्क उपलब्ध है वहां अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है. इसके साथ ही रोज 100 SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है.

विज्ञापन

जियो के एक्स्ट्रा बेनेफिट्स

जियो के एक्स्ट्रा बेनेफिट्स3 / 7

इस प्लान में बेसिक बेनेफिट्स के अलावा कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं. यूजर्स को 50GB जियो AI क्लाउड स्टोरेज, 3 महीने के लिए JioHotstar का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन और 18 महीनों तक 35,001 रुपये वैल्यू वाले Google Gemini Pro का एक्सेस भी मिलता है. 

एयरटेल का 1199 रुपये का प्लान

एयरटेल का 1199 रुपये का प्लान4 / 7

एयरटेल भी इसी कीमत में 1199 रुपये का रिचार्ज प्लान देती है. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है और इसमें रोजाना 2.5GB डेटा दिया जाता है. इसके अलावा ग्राहकों को 100 SMS प्रतिदिन और देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है.

विज्ञापन

एयरटेल प्लान में मिलने वाले अतिरिक्त फायदे

एयरटेल प्लान में मिलने वाले अतिरिक्त फायदे5 / 7

एयरटेल अपने इस प्लान में कई डिजिटल सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करती है. यूजर्स को 84 दिनों के लिए Amazon Prime Lite की मेंबरशिप मिलती है. इसके साथ ही SonyLIV समेत 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस और 12 महीनों तक Adobe Express का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है.

Vi का 1198 रुपये का सुपरहीरो प्लान

Vi का 1198 रुपये का सुपरहीरो प्लान6 / 7

वोडाफोन आइडिया यानी वीआई अपने ग्राहकों को 1198 रुपये का सुपरहीरो प्लान देती है. इस प्लान में 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और रोजाना 2GB डेटा दिया जाता है. इसके साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा भी मिलती है.

विज्ञापन

Vi प्लान के खास फीचर्स

Vi प्लान के खास फीचर्स7 / 7

वीआई इस प्लान में कुछ अलग तरह के फायदे भी देता है. इसमें 70 दिनों तक Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन शामिल है. इसके अलावा वीकेंड डेटा रोलओवर, रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा और हर महीने 2GB बैकअप डेटा की सुविधा भी मिलती है.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन