महंगे रिचार्ज की छुट्टी! सिर्फ ₹44 में सालभर चालू रहेगी Jio सिम! जानिए ये सस्ता तरीका

क्या आप जानते हैं कि बिना महंगे रिचार्ज के भी Jio नंबर को एक्टिव रखा जा सकता है? अगर आपको सिर्फ इनकमिंग कॉल और OTP के लिए सिम चाहिए, तो एक छोटा-सा तरीका आपका बड़ा खर्च बचा सकता है. जानते हैं क्या है ये तरीका.

JIO.jpg (1)
1 / 6

 

क्या आपको सिर्फ OTP और इनकमिंग कॉल के लिए Jio नंबर चालू रखना है? तो अब महंगे रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. एक छोटे से ट्रिक की मदद से आप सिर्फ ₹44 खर्च करके अपना Jio सिम पूरे साल एक्टिव रख सकते हैं.

विज्ञापन

क्यों बंद हो जाता है Jio नंबर?

क्यों बंद हो जाता है Jio नंबर?2 / 6

अगर किसी Jio सिम पर लंबे समय तक कोई एक्टिविटी नहीं होती और करीब 90 दिनों तक कोई रिचार्ज नहीं कराया जाता, तो कंपनी नंबर को बंद कर सकती है. इसके बाद वही नंबर किसी दूसरे यूजर को भी दिया जा सकता है. इसी वजह से लोग मजबूरी में महंगे प्लान लेते रहते हैं.

विज्ञापन

₹44 में ऐसे एक्टिव रहेगा नंबर

₹44 में ऐसे एक्टिव रहेगा नंबर3 / 6

अपने Jio सिम को सालभर चालू रखने के लिए आपको सिर्फ हर 90 दिन में ₹11 का छोटा डेटा पैक रिचार्ज कराना होगा. पूरे साल में यह रिचार्ज 4 बार करना पड़ेगा. इस तरह कुल खर्च सिर्फ ₹44 होगा और नंबर एक्टिव बना रहेगा. ये भी पढ़ें- AC में गैस कम या खत्म हो गई कैसे पता चलता है? ये 5 संकेत तुरंत बता देंगे सच्चाई

₹11 वाले प्लान में क्या मिलता है?

₹11 वाले प्लान में क्या मिलता है?4 / 6

₹11 के डेटा पैक में यूजर को 1 घंटे के लिए 10GB हाई-स्पीड इंटरनेट मिलता है. हालांकि इस प्लान की सबसे जरूरी बात यह है कि इससे कंपनी को पता चलता है कि नंबर इस्तेमाल में है. यही वजह है कि नंबर अगले 90 दिनों तक डिएक्टिव नहीं होता और इनकमिंग कॉल व OTP आते रहते हैं.

विज्ञापन

सेकेंडरी नंबर वालों के लिए फायदेमंद

सेकेंडरी नंबर वालों के लिए फायदेमंद5 / 6

अगर आपके पास एक एक्स्ट्रा Jio नंबर है, जिसे आप सिर्फ बैंकिंग, UPI, सोशल मीडिया या OTP के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो यह तरीका काफी सस्ता और काम का साबित हो सकता है. इससे बिना बड़ा रिचार्ज कराए नंबर चालू रखा जा सकता है. ये भी पढ़ें-  Google का बड़ा झटका! अब फ्री में नहीं मिलेगा 15GB स्टोरेज, यूजर्स को करना पड़ सकता है ये काम

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

इन बातों का जरूर रखें ध्यान6 / 6

हर 90 दिन पूरे होने से पहले ₹11 वाला रिचार्ज जरूर कराएं, नहीं तो नंबर बंद हो सकता है. रिचार्ज के बाद थोड़ा इंटरनेट इस्तेमाल करना भी जरूरी माना जाता है, ताकि सिम एक्टिविटी रिकॉर्ड हो सके. साथ ही यह भी ध्यान रखें कि कंपनी भविष्य में अपनी पॉलिसी बदल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन