Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान! 365 दिन तक नंबर रहेगा एक्टिव, जानें डिटेल्स
देशभर में 41 करोड़ से ज्यादा लोग Airtel की सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं. ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी अलग-अलग बजट के कई रिचार्ज प्लान पेश करती है. अब Airtel कम कीमत में सालभर की वैलिडिटी वाला प्लान लेकर आई है.

महंगे रिचार्ज से मिलेगी छुट्टी
2 / 6अगर बार-बार रिचार्ज कराने या महंगे प्लान लेने से परेशान हैं, तो यह प्लान आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. अब एक साल तक नंबर एक्टिव रखने के लिए ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. Airtel के इस किफायती एनुअल प्लान की कीमत 1849 रुपये है. कम कीमत वाले इस रिचार्ज में ग्राहकों को पूरे एक साल की वैधता का फायदा मिलता है.
365 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग
3 / 61849 रुपये वाले प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है. इसके साथ यूजर्स सभी नेटवर्क पर पूरे साल अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं. यानी नंबर को एक्टिव रखने की चिंता खत्म हो जाती है. ये भी पढ़ें- पुराने स्मार्टफोन को कचरे में फेंकना चाहिए या नही? जानें ये सही है या गलत
सिर्फ कॉलिंग यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन
4 / 6यह प्लान उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी है जिन्हें मुख्य रूप से कॉलिंग की जरूरत होती है. क्योंकि यह एक वॉइस-ओनली प्लान है, इसलिए इसमें इंटरनेट डेटा की सुविधा शामिल नहीं है. ये भी पढ़ें-
WhatsApp का धमाका! अब एक बार पढ़ते ही गायब हो जाएगा आपका मैसेज, मिलेगी फुल प्राइवेसी
डेटा चाहिए तो यह प्लान भी मौजूद
5 / 6अगर आपको कॉलिंग के साथ डेटा की भी जरूरत है, तो Airtel का 2249 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं. यह प्लान भी पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है.
₹2249 प्लान में मिलेगा 30GB डेटा
6 / 62249 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को सालभर की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 30GB डेटा मिलता है. यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जिन्हें सालभर के लिए थोड़ी-बहुत इंटरनेट सुविधा भी चाहिए.
