Google पर भूलकर भी मत सर्च करना ये चीजें, वरना जाना पड़ सकता है जेल!
Google पर कुछ चीजें सर्च करना आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है. कुछ सर्च आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकते हैं, जबकि कुछ मामलों में कानूनी कार्रवाई तक हो सकती है. जानिए वे 8 चीजें जिन्हें Google पर सर्च करने से पहले दो बार सोचना चाहिए.

Google हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें सर्च करना आपके लिए कानूनी, आर्थिक और प्राइवेसी से जुड़ी परेशानियां खड़ी कर सकता है. इसलिए इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सावधानी बेहद जरूरी है.
अवैध जानकारी की तलाश पड़ सकती है भारी
2 / 8बम, विस्फोटक, हथियार, ड्रग्स बनाने के तरीके या हैकिंग, फिशिंग और पासवर्ड क्रैकिंग जैसे विषयों को सर्च करना जोखिम भरा हो सकता है. ऐसे सर्च कई देशों में कानूनी जांच का हिस्सा बन सकते हैं और परेशानी का कारण बन सकते हैं.
गैरकानूनी कंटेंट से रहें पूरी तरह दूर
3 / 8बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक या गैरकानूनी सामग्री को सर्च करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है. ऐसे मामलों में प्लेटफॉर्म और एजेंसियां सक्रिय निगरानी रखती हैं और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. ये भी पढ़ें- Jio, Airtel या Vi? सबसे सस्ता 5G प्लान किसके पास, जानकर चौंक जाएंगे
गारंटीड मुनाफा वाले निवेश से बचें
4 / 8अगर आप जल्दी पैसा दोगुना करने या पक्के रिटर्न देने वाली स्कीम्स सर्च करते हैं, तो ठगी का शिकार हो सकते हैं. ऐसे रिजल्ट्स में फर्जी निवेश योजनाएं, क्रिप्टो स्कैम और पोंजी स्कीम्स शामिल हो सकती हैं, जो आपकी मेहनत की कमाई को खतरे में डाल सकती हैं.
कस्टमर केयर नंबर सर्च करते समय सावधान रहें
5 / 8बैंक, एयरलाइन या पेमेंट ऐप का कस्टमर केयर नंबर सीधे Google पर खोजने से आप फर्जी वेबसाइट्स तक पहुंच सकते हैं. कई स्कैमर्स नकली हेल्पलाइन नंबर दिखाकर लोगों को ठगते हैं. हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही संपर्क जानकारी लें. ये भी पढ़ें- भारत में कब लॉन्च होगा Fitbit Air? सस्ते फिटनेस ट्रैकर का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए आई बड़ी खबर
बीमारी का इलाज Google पर न खोजें
6 / 8सिरदर्द या सामान्य लक्षणों को सर्च करने पर कई बार ऐसे नतीजे सामने आते हैं जो आपको अनावश्यक रूप से डरा सकते हैं. स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या के लिए डॉक्टर या योग्य मेडिकल विशेषज्ञ की सलाह लेना सबसे सुरक्षित विकल्प है.
फ्री और क्रैक्ड सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना खतरनाक
7 / 8"फ्री प्रीमियम सॉफ्टवेयर" या "क्रैक्ड वर्जन" जैसी चीजें खोजने पर आप ऐसी वेबसाइट्स तक पहुंच सकते हैं जहां मैलवेयर, स्पाइवेयर या रैंसमवेयर छिपा हो सकता है. हमेशा भरोसेमंद और आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही डाउनलोड करें.
अपनी निजी जानकारी पर रखें नजर
8 / 8फोन नंबर, ईमेल आईडी या अन्य निजी जानकारी को Google पर सर्च करने से यह पता चल सकता है कि आपकी जानकारी कहां-कहां सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है. अगर कोई संदिग्ध वेबसाइट आपकी जानकारी दिखा रही हो, तो उससे दूरी बनाएं और डेटा हटाने की प्रक्रिया अपनाएं. Google एक बेहतरीन टूल है, लेकिन सुरक्षित उपयोग ही आपकी प्राइवेसी और पैसे दोनों को बचा सकता है.



















