28 दिन की रिचार्ज की टेंशन खत्म! Jio ने लॉन्च किया एक महीने वाला सस्ता प्लान

सालों से 28 दिन वाले रिचार्ज से परेशान यूजर्स के लिए अब बड़ी राहत आई है. Jio ने एक महीने की वैधता वाला नया प्लान लॉन्च कर दिया है. इस प्लान में डेटा, कॉलिंग और कई एक्स्ट्रा फायदे मिल रहे हैं, जो इसे बाकी प्लान्स से अलग बनाते हैं.

jio one month recharge plan
1 / 6

Advertisment

सरकार से दखल से बदला खेल

सरकार से दखल से बदला खेल 2 / 6

28 दिन वाले प्लान के कारण एक साल में कुल 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है. यानी जहां आम लोगों के लिए 12 महीने होते हैं, वहीं कंपनियों के लिए यह 13 महीने जैसा हो जाता है. यही वजह है कि इस मॉडल पर लगातार सवाल उठ रहे थे. सरकार ने इस मामले को हल्के में नहीं लिया.

विज्ञापन

पहले से मौजूद हैं 30 दिन वाले प्लान

पहले से मौजूद हैं 30 दिन वाले प्लान3 / 6

सरकार के मुताबिक, 30 दिन की वैधता वाले प्लान पहले से मौजूद हैं, लेकिन उनकी जानकारी लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंचती. इसलिए अब इन प्लान्स को ज्यादा प्रमोट करने पर जोर दिया जा रहा है.

Jio ने लॉन्च किया नया 1 महीने वाला प्लान

Jio ने लॉन्च किया नया 1 महीने वाला प्लान4 / 6

रिलायंस जियो ने 4 अप्रैल 2026 को 339 रुपये का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें पूरे 1 महीने की वैधता मिलती है, यानी जिस तारीख को रिचार्ज करेंगे, उसी तारीख को अगले महीने प्लान खत्म होगा.

विज्ञापन

प्लान में मिल रहे दमदार फायदे

प्लान में मिल रहे दमदार फायदे5 / 6

इस 339 रुपये प्लान में रोज 1.5GB डेटा मिलता है. इसके साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी दिए जा रहे हैं. साथ ही 14.95 रुपये का टॉकटाइम भी शामिल है और JioAICloud का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

Google Gemini Pro और क्लाउड स्टोरेज का फायदा

Google Gemini Pro और क्लाउड स्टोरेज का फायदा6 / 6

इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा 5000GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलती है, जिससे यह प्लान और भी वैल्यू फॉर मनी बन जाता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन