Jio के सबसे सस्ते प्लान! कम कीमत में मिल रहे ये बड़े फायदे, सिर्फ 189 रुपये से शुरू

महंगे रिचार्ज से परेशान हैं? जियो के ये सस्ते प्लान आपकी टेंशन खत्म कर सकते हैं. इन प्लान में कॉलिंग, डेटा और AI जैसे जबरदस्त फायदे मिल रहे हैं जानिए कौन सा प्लान आपके लिए बेस्ट है.

jio (5)
1 / 7
affordable mobile recharge

Advertisment

28 दिन वाला सबसे किफायती प्लान

28 दिन वाला सबसे किफायती प्लान2 / 7

जियो का 189 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ते विकल्पों में से एक है. इसमें आपको 28 दिनों की वैधता मिलती है. साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS और कुल 2GB डेटा दिया जाता है. डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है.

विज्ञापन

सस्ते प्लान में मिलते हैं एक्स्ट्रा फायदे

सस्ते प्लान में मिलते हैं एक्स्ट्रा फायदे3 / 7

इस प्लान के साथ आपको सिर्फ कॉल और डेटा ही नहीं, बल्कि कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं. यूजर्स JioTV और JioAICloud जैसी सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं, जिससे एंटरटेनमेंट और स्टोरेज का अनुभव बेहतर हो जाता है.

लंबी वैधता के साथ बेहतर विकल्प

लंबी वैधता के साथ बेहतर विकल्प4 / 7

339 रुपये और 365 रुपये वाले प्लान में कुछ टॉकटाइम का भी फायदा मिलता है. वहीं 799 रुपये का प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है, जो लंबे समय के लिए रिचार्ज करना चाहते हैं, क्योंकि इसमें 84 दिनों की वैधता मिलती है.

विज्ञापन

₹799 प्लान में AI का खास ऑफर

₹799 प्लान में AI का खास ऑफर5 / 7

799 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और 1.5GB डेली डेटा मिलता है. इसकी खास बात है कि इसमें Google Gemini AI Pro का 18 महीनों का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. इसके साथ 5TB तक क्लाउड स्टोरेज और एडवांस AI फीचर्स का एक्सेस भी मिलता है.

ऑफर का फायदा उठाने के लिए क्या करना होगा

ऑफर का फायदा उठाने के लिए क्या करना होगा6 / 7

इस AI ऑफर का लाभ लगातार पाने के लिए आपको ऑफर अवधि के दौरान 299 रुपये या उससे अधिक के प्लान से रिचार्ज करते रहना होगा. इसके लिए आप MyJio ऐप या जियो की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

कौन सा प्लान आपके लिए सही है

कौन सा प्लान आपके लिए सही है7 / 7

अगर आपका इस्तेमाल सीमित है, तो 189 रुपये वाला प्लान आपके लिए काफी है. वहीं ज्यादा डेटा और लंबी वैधता के लिए 799 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुनना ही सबसे समझदारी भरा फैसला होगा.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन