Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! एक रिचार्ज में 3 महीने तक नंबर रहेगा एक्टिव

अगर आप ऐसा रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें बार-बार रिचार्ज न कराना पड़े, तो जियो का ये प्लान आपके काम आ सकता है. इस प्लान में 90 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 2GB डेटा और 100 SMS मिलते हैं. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Jio (4)
1 / 7
Jio long validity recharge

Advertisment

जियो के पास करोड़ों यूजर्स का भरोसा

जियो के पास करोड़ों यूजर्स का भरोसा2 / 7

इस समय जियो के देशभर में 51 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं. बड़ी यूजर बेस के कारण कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के किफायती और अलग-अलग कैटेगरी के रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराती है. यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जियो ने अपने रिचार्ज प्लान्स को कई कैटेगरी में बांटा हुआ है. इनमें कम कीमत वाले प्लान से लेकर ज्यादा बेनिफिट्स वाले प्लान तक कई विकल्प मौजूद हैं.

विज्ञापन

एक बार रिचार्ज, महीनों तक एक्टिव नंबर

एक बार रिचार्ज, महीनों तक एक्टिव नंबर3 / 7

आजकल कई यूजर्स ऐसे प्लान चाहते हैं जिनमें बार-बार रिचार्ज न कराना पड़े. इसी वजह से जियो ने अपनी लिस्ट में लंबे समय तक चलने वाले प्लान्स की संख्या भी बढ़ाई है. इन प्लान्स का फायदा यह है कि एक बार रिचार्ज करने के बाद आपका नंबर कई महीनों तक एक्टिव रहता है. इससे बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट भी खत्म हो जाती है.

899 रुपये का लंबी वैलिडिटी वाला प्लान

899 रुपये का लंबी वैलिडिटी वाला प्लान4 / 7

अगर आप जियो का किफायती और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान ढूंढ रहे हैं तो 899 रुपये वाला रिचार्ज अच्छा विकल्प हो सकता है. इस प्लान के साथ आप करीब 3 महीने तक अपने सिम को एक्टिव रख सकते हैं.

विज्ञापन

90 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग

90 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग5 / 7

इस प्लान में ग्राहकों को 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है और रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते हैं.

रोजाना 2 GB डेटा के साथ एक्स्ट्रा डेटा का भी फायदा

रोजाना 2 GB डेटा के साथ एक्स्ट्रा डेटा का भी फायदा6 / 7

डेटा यूज करने वालों के लिए भी यह प्लान फायदेमंद है. इसमें हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है, यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान यूजर को कुल 180GB डेटा मिलता है. रेगुलर डेटा के अलावा कंपनी इस प्लान में 20GB अतिरिक्त डेटा भी देती है. इस तरह कुल मिलाकर यूजर को लगभग 200GB डेटा का फायदा मिल जाता है.

विज्ञापन

OTT और अन्य अतिरिक्त बेनिफिट्स

OTT और अन्य अतिरिक्त बेनिफिट्स7 / 7

इस रिचार्ज के साथ जियो कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी देता है. यूजर्स को 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है, वहीं लाइव टीवी देखने के लिए जियो टीवी का एक्सेस भी दिया जाता है.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन