Jio का धमाकेदार प्लान! एक रिचार्ज में 200 दिन की वैलिडिटी, फ्री कॉलिंग और 500GB डेटा

अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने से परेशान हैं तो Jio का यह प्लान आपके लिए काम का साबित हो सकता है. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और कुल 500GB तक डेटा का फायदा मिलता है. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Jio (3)
1 / 10
jio long validity recharge plan

Advertisment

जियो के पास सबसे ज्यादा ग्राहक

जियो के पास सबसे ज्यादा ग्राहक2 / 10

टेलीकॉम सेक्टर में जियो के पास सबसे बड़ा यूजर बेस है. कंपनी समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए नए और किफायती रिचार्ज प्लान पेश करती रहती है. इसी कड़ी में जियो ने ऐसा प्लान पेश किया है जो सिम को लंबे समय तक एक्टिव रखने में मदद करता है.

विज्ञापन

हर महीने रिचार्ज की झंझट खत्म

हर महीने रिचार्ज की झंझट खत्म3 / 10

अगर आप जियो सिम का इस्तेमाल करते हैं तो अब हर महीने रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कंपनी का यह प्लान यूजर्स को लंबी वैलिडिटी देता है, जिससे बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी कम हो जाती है.

एक रिचार्ज में लंबी वैलिडिटी

एक रिचार्ज में लंबी वैलिडिटी4 / 10

इस प्लान की मदद से आप एक ही रिचार्ज के जरिए अपने जियो नंबर को छह महीने से ज्यादा समय तक चालू रख सकते हैं. इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है.

विज्ञापन

सस्ते और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स

सस्ते और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स5 / 10

महंगे रिचार्ज प्लान्स से राहत देने के लिए जियो ने कई किफायती और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स पेश किए हैं. कंपनी अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई कैटेगरी में सस्ते प्लान उपलब्ध करा रही है.

प्लान की कीमत और वैलिडिटी

प्लान की कीमत और वैलिडिटी6 / 10

जिस प्लान की यहां बात हो रही है उसकी कीमत 2025 रुपये है. इस रिचार्ज में यूजर्स को पूरे 200 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, यानी करीब छह महीने से ज्यादा समय तक रिचार्ज की चिंता नहीं रहती.

विज्ञापन

200 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग

200 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग7 / 10

इस प्लान में जियो यूजर्स को पूरे 200 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है. इससे यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त खर्च के आराम से कॉल कर सकते हैं.

रोजाना 100 फ्री SMS

रोजाना 100 फ्री SMS8 / 10

कॉलिंग के साथ-साथ इस प्लान में फ्री एसएमएस का फायदा भी मिलता है. यूजर्स को 200 दिनों तक हर दिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा दी जाती है, जिससे चैटिंग करना और भी आसान हो जाता है.

विज्ञापन

500GB तक इंटरनेट डेटा

500GB तक इंटरनेट डेटा9 / 10

डेटा की बात करें तो इस प्लान में कुल 500GB इंटरनेट डेटा दिया जाता है. यूजर्स रोजाना करीब 2.5GB तक हाई-स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे वीडियो देखना, सोशल मीडिया चलाना और डाउनलोड करना आसान हो जाता है.

OTT और टीवी का एक्स्ट्रा फायदा

OTT और टीवी का एक्स्ट्रा फायदा10 / 10

इस प्लान में जियो कुछ अतिरिक्त फायदे भी देता है. यूजर्स को 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार और जियो टीवी का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे वे मोबाइल पर OTT कंटेंट और टीवी चैनल्स का आनंद ले सकते हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन