बारिश में इन्वर्टर-बैटरी की ऐसे करें देखभाल, नहीं होगा बैकअप कम, लंबे समय तक चलेगी बैटरी

बारिश में अगर इन्वर्टर का बैकअप पहले से कम हो गया है तो इसकी वजह आपकी छोटी सी लापरवाही या छोटी बातों के इग्नोर करना हो सकता है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि मानसून में बैटरी की देखभाल कैसे करें.

Inverter

बारिश में इन्वर्टर बैटरी की ऐसे करें देखभाल.

बारिश के मौसम में बिजली कटना आम बात हो जाती है. ऐसे समय में इन्वर्टर ही सबसे बड़ा सहारा बनते है. लेकिन अगर मानसून के दौरान इसकी सही तरीके से देखभाल न की जाए, तो बैटरी का बैकअप कम हो सकता है और  उसकी उम्र भी घट सकती है. कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आप अपने इन्वर्टर और बैटरी की परफॉर्मेंस लंबे समय तक बेहतर बनाए रख सकते हैं.

विज्ञापन

नमी और बारिश के पानी से रखें दूर

मानसून में हवा में नमी काफी बढ़ जाती है, जिसका असर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर भी पड़ता है. इसलिए इन्वर्टर और बैटरी को हमेशा ऐसी जगह रखें, जहां सूखापन और अच्छी हवा का इंतजाम हो. इन्हें ऐसी जगह लगाने से बचें जहां बारिश का पानी पहुंचता हो या सीलन रहती हो. ज्यादा नमी इलेकट्रॉनिक पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकती है और बैटरी की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

समय-समय पर सफाई जरूरी

बैटरी के टर्मिनल पर अगर धूल या जंग जमा हो जाए तो चार्जिंग सही तरीके से नहीं हो पाती. इसलिए समय-समय पर टर्मिनल की साफी करें और वायरिंग की भी जांच करते रहें. अगर कहीं ढीला कनेक्शन या कोई खराबी दिखाई दें तो तत्काल ठीक करवा लें. इससे शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याओं का खतरा भी काफी कम हो जाता है.

विज्ञापन

बैटरी का पानी चेक करें

अगर आपके घर में फ्लैट प्लेट या ट्यूबलर बैटरी लगी है, तो उसमें डिस्टिल्ड वॉटर का स्तर समय-समय पर जरूरी जांचें. जरूरत पड़ने पर सिर्फ डिस्टिल्ड वॉटर ही डालें. नॉर्मल पानी यूज करने से बैटरी को नुकसान पहुंच सकता है. 

ये साधानियां बढ़ाएंगी बैटरी लाइफ

मानसून में थोड़ी सी सावधनी आपके इन्वर्टर और बैटरी की उम्र बढ़ाने में मदद कर सकती है. सही जगह पर रखना समय-समय पर सफाई करना, वायरिंग को चेक करना जैसी छोटी बातें बैटरी बैकअप बेहतर बनाए रखने के साथ लंबे समय तक अच्छी स्थिति में रखने में भी मदद करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ