Jio का यूजर्स को बड़ा झटका! कंपनी ने 90 दिन से घटा कर 30 दिन इस प्लान की वैलिडिटी

Jio ने अपने पॉपुलर इस क्रिकेट डेटा पैक की वैधता को 90 दिन से घटाकर सिर्फ 30 दिन कर दिया है. इस फैसले से करोड़ों यूजर्स हैरान हैं, क्योंकि अब उन्हें बार-बार रिचार्ज करना पड़ेगा.

JIO.jpg
1 / 6
Jio recharge

Advertisment

28 दिन वाले प्लान पर पहले से विवाद

28 दिन वाले प्लान पर पहले से विवाद2 / 6

देश में लंबे समय से 28 दिन की वैधता वाले रिचार्ज प्लान को लेकर बहस चल रही है. यूजर्स लगातार मांग कर रहे थे कि कंपनियां पूरे 30 दिन की वैधता दें, ताकि हर महीने बार-बार रिचार्ज का झंझट कम हो सके. इसी बीच Jio ने हाल ही में 339 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया, जिसमें पूरे एक महीने की वैधता और रोज 1.5GB डेटा मिलता है.

विज्ञापन

यूजर्स को झटका

यूजर्स को झटका3 / 6

जहां एक तरफ कंपनी नए प्लान के जरिए राहत दे रही थी, वहीं दूसरी तरफ उसने एक पुराने प्लान की वैधता कम करके यूजर्स को चौंका दिया. Jio के 195 रुपये वाले Cricket Data Pack की वैधता पहले 90 दिन थी, जिसे अब घटाकर सिर्फ 30 दिन कर दिया गया है.

Jio का 195 रुपये वाला Cricket Data Pack

Jio का 195 रुपये वाला Cricket Data Pack4 / 6

इस प्लान में यूजर्स को कुल 15GB डेटा मिलता है. यह सिर्फ डेटा प्लान है, इसलिए इसमें कॉलिंग और SMS की सुविधा शामिल नहीं है. इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है, जो IPL 2026 देखने के लिए काफी काम आता है.

विज्ञापन

JioHotstar सब्सक्रिप्शन बना खास आकर्षण

JioHotstar सब्सक्रिप्शन बना खास आकर्षण5 / 6

हालांकि प्लान की वैधता कम कर दी गई है, लेकिन इसमें मिलने वाला JioHotstar सब्सक्रिप्शन अभी भी बड़ा आकर्षण है. क्रिकेट फैंस के लिए यह प्लान खास तौर पर डिजाइन किया गया है, ताकि वे लाइव मैच आसानी से देख सकें.

यूजर्स के लिए क्या मतलब है ये बदलाव

यूजर्स के लिए क्या मतलब है ये बदलाव6 / 6

इस बदलाव का सीधा असर उन यूजर्स पर पड़ेगा, जो लंबे समय तक चलने वाले डेटा प्लान को पसंद करते थे. अब उन्हें हर महीने रिचार्ज करना होगा, जिससे खर्च और झंझट दोनों बढ़ सकते हैं. वहीं, क्रिकेट फैंस के लिए छोटे वैधता वाले प्लान थोड़े महंगे साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन